April 7, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

रांझी पुलिस ने कुख्यात बदमाश बाबू मराठा का निकाला जुलूस, क्षेत्र में फैले आतंक पर कसी नकेल

जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने कुख्यात बदमाश बाबू मराठा के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर झंडा चौक से बीच सड़क जुलूस निकाला। थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया कि आरोपी क्षेत्र में लंबे समय से दहशत फैलाए हुए था और उसके खिलाफ रांझी थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार दो दिन पहले बाबू मराठा ने एक किराना दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की थी और लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल बन गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का कान पकड़वाकर झंडा चौक सहित क्षेत्र में जुलूस निकाला, ताकि आम जनता में यह संदेश जाए कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। जुलूस के दौरान आरोपी अपराध करना पाप है जैसे शब्द दोहराता नजर आया।

थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा।

अन्य ख़बरें

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading