April 3, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ये ड्रग्स का नहीं, तेल का मामला है,’ वेनेजुएला मामले को लेकर ट्रंप पर फूटा कमला हैरिस का गुस्सा

नई दिल्ली/वाशिंगटन, 4 जनवरी  वेनेजुएला पर अमेरिका ने घातक हमला करने के बाद वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया है। अमेरिकी फोर्स मादुरो को लेकर न्यूयॉर्क पहुंच गई है, और अब वहां उनके खिलाफ आपराधिक मामले चलाए जाएंगे।

वेनेजुएला के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई को लेकर अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जमकर आलोचना की है। पूर्व उपराष्ट्रपति ने ट्रंप की कार्रवाई को गैरकानूनी, खतरनाक और राष्ट्रीय हित के बजाय राजनीतिक महत्वाकांक्षा से प्रेरित बताया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि इस कदम से इलाके में अस्थिरता का खतरा है और साथ ही अमेरिकी लोगों की जान और संसाधन भी दांव पर लग सकते हैं।

कमला हैरिस ने जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए एक्स पर लिखा, “वेनेजुएला में डोनाल्ड ट्रंप के कामों से अमेरिका सुरक्षित, मजबूत या सस्ता नहीं बनता है। भले ही मादुरो एक क्रूर और तानाशाह है, लेकिन इससे ये बात नहीं बदलता कि यह गैर-कानूनी और बेवकूफी भरा कदम था। हमने यह पहले भी देखा है कि सत्ता बदलने या तेल के लिए की जाने वाली लड़ाइयां ताकत से शुरू होती हैं, लेकिन बाद में अराजकता में बदल जाती हैं और अमेरिकी परिवार इसकी कीमत चुकाते हैं।”

उन्होंने कहा, “ऐसे कामों के लिए जनता का समर्थन कम है। अमेरिकी लोग यह नहीं चाहते हैं, और वे झूठ बोले जाने से थक चुके हैं।” हैरिस ने तर्क दिया कि ऑपरेशन के पीछे की वजह को जानबूझकर तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।

पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा, “यह ड्रग्स या डेमोक्रेसी के बारे में नहीं है। यह तेल और डोनाल्ड ट्रंप की दबंगई है। अगर उन्हें इनमें से किसी की भी परवाह होती, तो वे किसी दोषी ड्रग ट्रैफिकर को माफ नहीं करते या मादुरो के साथियों के साथ डील करते हुए वेनेजुएला के जायज विपक्ष को नजरअंदाज नहीं करते।”

हैरिस ने लंबे समय के नतीजों के बारे में चेतावनी देते हुए लिखा, “राष्ट्रपति सैनिकों को खतरे में डाल रहे हैं, अरबों खर्च कर रहे हैं, एक इलाके को अस्थिर कर रहे हैं, जिससे अमेरिका को भी कोई फायदा नहीं होने जा रहा है।”

अन्य ख़बरें

नेपाल संसद की पहली बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की ग‍िरफ्तारी पर हुई बहस

Newsdesk

ट्रंप का भाषण ‘ओल्‍ड वाइन इन न्‍यू बॉटल’, लोगों की संघर्ष से बाहर निकलने की टूटी उम्‍मीदें: पूर्व राजनयिक

Newsdesk

अलेक्जेंडर स्टब ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान से बात की, युद्धविराम और कूटनीति पर द‍िया जोर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading