April 7, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

चुंगी चौकी क्षेत्र में बमबाजी और पथराव से दहशत, घर पर हमला, बच्ची का चेहरा झुलसा, सीसीटीवी में कैद वारदात

जबलपुर में रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने चुंगी चौकी क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए पहले पथराव किया और फिर बम फेंके। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। बम फटने से एक बच्ची के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही घमापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़िता पूनम ने बताया कि इससे पहले भी 20 और 25 नवंबर को स्थानीय बदमाशों द्वारा पथराव और आगजनी की घटनाएं की जा चुकी हैं, जिनकी शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण बदमाशों के हौसले बढ़ते चले गए।

पीड़िता के अनुसार रविवार रात जीतू ठाकुर, यश ठाकुर, भैयालाल और हर्ष अपने 20 से 25 साथियों के साथ घर पहुंचे और जमकर पथराव करते हुए बम पटके। बदमाशों से बचने के लिए घर की महिलाओं ने उन पर ठंडा पानी उड़ेला। इसी दौरान एक बम पूनम की बेटी जेसमीन के चेहरे के पास फट गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। फिलहाल बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

पूनम ने बताया कि आरोपियों द्वारा पहले भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया गया है और घमापुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

अन्य ख़बरें

बंगाल एसआईआर: न्यायिक निर्णय प्रक्रिया पूरी होने के बाद 90 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए

Newsdesk

गोहलपुर में शराब दुकान को लेकर विरोध, प्रशासन बोला, नियमों के तहत हो रहा संचालन

Newsdesk

वाहन चेकिंग में खुला बाइक चोरी का राज, चालान कटवाने की जल्दबाजी ने पहुंचाया हवालात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading