April 5, 2026
सी टाइम्स
खेल

अंडर-19 के दिन कभी वापस नहीं आते, खिलाड़ियों को स्वाभाविक गेम खेलना होगा: वरुण आरोन



नई दिल्ली, 5 जनवरी । अंडर 19 वर्ल्ड कप की शुरुआत 15 जनवरी से होगी। भारतीय टीम यूएसए के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। वर्ल्ड कप से पहले पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने युवाओं को अपना स्वाभाविक गेम खेलने का संदेश दिया है।


वरुण आरोन का मानना है कि आगामी विश्व कप की तैयारी में अंडर-19 खिलाड़ियों को बस खुद जैसा होना चाहिए। ये साल किसी की भी जिंदगी में कभी वापस नहीं आते।

वरुण आरोन ने ‘जियोस्टार’ पर कहा, “अंडर-19 क्रिकेट खुद को जाहिर करने का मंच है। किसी भी स्तर पर, यहां तक कि अंडर-14 में भी, हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन करने का दबाव होता है, लेकिन इस ग्रुप के कोच चाहते हैं कि खिलाड़ी आजादी से खेलें और मैदान पर अपना स्वाभाविक गेम दिखाएं। अंडर-19 के ये साल कभी वापस नहीं आते। ये वो स्टेज है, जहां उन्हें बस खुद जैसा होना चाहिए।”

अंडर 19 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय अंडर 19 टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मुकाबलों की यूथ वनडे सीरीज खेल रही है। टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मुकाबला डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 25 रन से जीता था। यह सीरीज मेगा इवेंट की तैयारी का हिस्सा है।

चोट की वजह से कप्तान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए वह टीम में शामिल होंगे।

भारतीय टीम 15 जनवरी को यूएसए का सामना करेगी, जिसके बाद 17 जनवरी को उसका सामना बांग्लादेश से होगा। भारतीय टीम अंतिम ग्रुप मैच 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेलेगी।

मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार-चार के चार ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक टीम शुरुआती राउंड में अपने ग्रुप की शेष तीन टीमों के साथ खेलेगी, जिसमें टॉप तीन टीमें सुपर 6 स्टेज में आगे बढ़ेंगी।

यहां से टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। सेमीफाइनल मैच 3 और 4 फरवरी को बुलावेयो और हरारे में खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित होगा।

अन्य ख़बरें

आईपीएल में तूफान मचाती है वैभव-यशस्वी की जोड़ी, 9 पारियों में जुटाए 567 रन

Newsdesk

जीटी बनाम आरआर: ध्रुव जुरैल की शानदार बल्लेबाजी, टी20 क्रिकेट में बनाया अपना सर्वाधिक स्कोर

Newsdesk

7 टीमें, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में ‘जीत का शतक’ लगाया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading