April 4, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

पीएम मोदी आगे बढ़ते रहें, भारत के हित में सेवा जारी रखें’, ट्रंप की टिप्पणी पर बोलीं अमेरिकी सिंगर मिलबेन

वाशिंगटन, 6 दिसंबर । अमेरिकी सिंगर और लंबे समय से भारत की प्रशंसक मैरी मिलबेन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया टिप्पणी पर कहा कि भारत जैसे मित्र देश के साथ अनावश्यक तनाव से बचना चाहिए। इसी बीच, मैरी मिलबेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे आगे बढ़ते रहें और भारत के सर्वोत्तम हित में सेवा करना जारी रखें।

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मुझे पता है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दिल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करते हैं, लेकिन दुख की बात है कि राष्ट्रपति ट्रंप को भारत के प्रति अपने रवैये के बारे में गलत सलाह दी जा रही है। मैं इस बारे में राष्ट्रपति के लिए प्रार्थना कर रही हूं।”

भारत में विपक्ष की टिप्पणियों का जवाब देते हुए मैरी मिलबेन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति ट्रंप की हर टिप्पणी या धमकी का जवाब देने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी को सिर्फ भारतीय लोगों को खुश करने की जरूरत है। वे लंबी अवधि की कूटनीति समझते हैं।

मैरी मिलबेन ने कहा, “पीएम मोदी को सीनेटर लिंडसे ग्राहम जैसे लोगों पर भी ध्यान देने की जरूरत नहीं है। वह हममें से कई लोगों के लिए अमेरिका में अप्रासंगिक है।”

उन्होंने आगे लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति पुतिन, राष्ट्रपति शी और दुनिया के कई नेताओं को पता है कि नवंबर के मध्यावधि चुनाव तक सिर्फ 10 महीने बचे हैं। और अगर डेमोक्रेट्स कांग्रेस पर कंट्रोल कर लेते हैं, जिसकी संभावना है क्योंकि रिपब्लिकन लगातार कांग्रेस से रिटायरमेंट की घोषणा कर रहे हैं, तो वैश्विक भू-राजनीति में एक बिल्कुल नई बातचीत शुरू होगी।”

अन्य ख़बरें

मिडिल ईस्ट संघर्ष की वजह से कंबोडिया में डीजल की कीमत दोगुनी से ज्यादा हुई: सरकार

Newsdesk

पाकिस्तान में ईंधन की बढ़ी कीमतों से मचा कोहराम, विपक्ष ने कहा ‘इस्तीफा दे शरीफ सरकार

Newsdesk

ईरान ने जिसे मार गिराने का दावा किया, जानिए कितना ताकतवर है अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading