April 8, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कर्नाटक : भाजपा कार्यकर्ता के साथ कथित मारपीट पर राज्य महिला आयोग की प्रतिक्रिया- “महिला पर पहले से कई मामले दर्ज”

बेंगलुरु, 7 जनवरी  कर्नाटक पुलिस द्वारा एक महिला भाजपा कार्यकर्ता के साथ कथित मारपीट और कपड़े उतरवाने के मामले पर कर्नाटक राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नागलक्ष्मी चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उस महिला के लिए कपड़ों की व्यवस्था की थी और संबंधित भाजपा कार्यकर्ता पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।

बुधवार को बेंगलुरु में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि महिला के खिलाफ एक शिकायत दर्ज थी और पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई थी। उस पर कई केस चल रहे हैं। जब उसे पुलिस की गाड़ी में ले जाया जा रहा था, तो उसने खुद अपने कपड़े उतार दिए। उसके साथ उसकी मां और भाई भी थे, और उसके भाई ने यह घटना रिकॉर्ड की। वीडियो देखने पर साफ दिखाई देता है कि वहां केवल महिला पुलिस अधिकारी मौजूद थीं।

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने महिला के लिए कपड़े का इंतजाम किया और बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मैंने हुबली के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस से बात की है। बिना तथ्यों की पुष्टि किए हम कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। अगर पुलिस ने कोई गलती की है, तो हम कार्रवाई की सिफारिश करेंगे। पुलिस के अनुसार, महिला ने खुद कपड़े उतारे और बाद में वीडियो वायरल किया गया।

उन्होंने कहा, “मैं इस घटना पर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगने के लिए पुलिस सुपरिटेंडेंट को लिखूंगी, क्योंकि यह घटना गंभीर है।”उन्होंने आगे कहा कि पुलिस या पीड़ित की भूमिका जाने बिना कोई टिप्पणी करना गलत होगा। मैं पूरी जांच की मांग करूंगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

अन्य ख़बरें

सारदा घोटाले के मुख्य आरोपी सुदीप्त सेन को 13 साल बाद मिली जमानत

Newsdesk

तमिलनाडु में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव बदले चेन्नई,

Newsdesk

केंद्रीय कैबिनेट ने अरुणाचल में 2,920 मेगावाट के दो हाइड्रो प्रोजेक्ट्स को दी हरी झंडी, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading