April 9, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

सिर पर पत्थर पटककर युवक की हत्या, ऑटो चालक की निर्मम वारदात से इलाके में दहशत

जबलपुर में बुधवार सुबह एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आकाश उर्फ पप्पू (26) के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक था। घटना गोहलपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे आकाश अपने घर से निकला था। इसी दौरान खिन्नी मोहल्ले में उसका कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी युवकों ने आकाश के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीन से चार युवक आकाश को घसीटते हुए पास ही स्थित क्षेत्रीय बस स्टैंड के पास ले गए, जहां उसके सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और गोहलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय निवासी नीरज चौधरी ने बताया कि उसने तीन-चार युवकों को आकाश के साथ मारपीट करते हुए देखा था। वहीं मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि वह आरोपियों को नाम से नहीं जानती, लेकिन यदि उन्हें सामने लाया गया तो वह पहचान सकती है।

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

अन्य ख़बरें

नगर निगम मुख्यालय में कांग्रेस पार्षदों की तालाबंदी, सफाई व्यवस्था और बढ़ते टैक्स को लेकर भाजपा सरकार पर हमला

Newsdesk

5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, आरपीएफ और गोताखोरों ने दबोचा, सैकड़ों चोरी की वारदातों से जुड़ाव की आशंका

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23.21 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कृषि क्षेत्र को दी कई सौगातें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading