43.9 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अल्पवेतन भोगी कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

सिवनी : मध्यप्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ, जिला सिवनी द्वारा अल्पवेतन भोगी स्थाईकर्मी, दैनिक वेतनभोगी, अंशकालीन एवं सुरक्षा श्रमिकों की मूलभूत समस्याओं के निराकरण हेतु माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। यह ज्ञापन कलेक्टर महोदय, जिला सिवनी के माध्यम से सौंपा गया।
संघ ने ज्ञापन में अवगत कराया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा स्थाईकर्मियों के पदों को साख्वेतर घोषित कर समाप्त किए जाने के निर्णय से प्रदेशभर के हजारों कर्मचारियों में भविष्य को लेकर गहरा असंतोष एवं निराशा व्याप्त है। कई कर्मचारी 20 से 25 वर्षों से अल्पवेतन पर सेवाएं दे रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें शासकीय कर्मचारियों के समान मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।
संघ की प्रमुख मांगों में स्थाईकर्मियों को सातवां वेतनमान, अनुकंपा नियुक्ति, चिकित्सा अवकाश एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा प्रदान करना शामिल है। साथ ही दैनिक वेतनभोगी एवं सुरक्षा श्रमिकों को उनकी योग्यता व अनुभव के आधार पर नियमित किए जाने तथा अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालिक मानते हुए नियमित करने की मांग भी रखी गई।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर शासन द्वारा ठोस कार्यवाही नहीं की गई, तो प्रदेशव्यापी महाआंदोलन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कराने की साजिश कांग्रेस नेताओं ने रची: मोहन यादव

Newsdesk

टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा और पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

Newsdesk

मादक पदार्थों के खिलाफ जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो नशे का सामान जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading