April 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

श्रीराम कॉलेज में छात्रों के बीच चाकूबाजी, पैर में चाकू घोंपकर आरोपी फरार

जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम कॉलेज में पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच बुधवार को हुआ विवाद हिंसक हो गया। विवाद के दौरान एक छात्र ने दूसरे छात्र के पैर में चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही माढ़ोताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।

घायल छात्र करीब 10 किलोमीटर तक पैर में फंसे चाकू के साथ अस्पताल पहुंचा। उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका ऑपरेशन किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार घायल छात्र माढ़ोताल स्थित श्रीराम कॉलेज का छात्र है। बुधवार शाम कॉलेज की छुट्टी के समय आदित्य और उसके साथी राहुल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कुछ ही देर में कॉलेज के बाहर छात्रों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान राहुल मरकाम ने अपने साथियों के साथ मिलकर आदित्य पर चाकू से हमला कर दिया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि विवाद की वजह गर्लफ्रेंड से जुड़ी बताई जा रही है, हालांकि पुलिस इसे आपसी रंजिश और कहासुनी का मामला बता रही है।

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि चाकूबाजी की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

स्वास्थ्य विभाग में 1.33 करोड़ की अनियमितता उजागर, जांच में आरोप सही

Newsdesk

501 वी नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा चैत्र पूर्णिमा पर
       हनुमान चालीसा का गुन गान करते हुए निकली

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading