34.9 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश



जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक में त्रिवार्षिक तुलनात्मक भा.द.वि./बी.एन.एस., प्रतिबंधात्मक धाराओं एवं माइनर एक्ट के प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, झपटमारी, नकबजनी, एससी-एसटी एक्ट एवं महिला संबंधी अपराधों में लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
वर्ष 2025 के गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित करने, स्थायी वारंट की अधिकतम तामीली करने एवं आवश्यकतानुसार इनाम घोषित करने के आदेश दिए गए। जिले से बाहर रह रहे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें भेजने के निर्देश भी दिए गए।
ऑपरेशन ‘मुस्कान’ के अंतर्गत अपहृत एवं गुम अवयस्क बालक-बालिकाओं की हरसंभव दस्तयाबी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
महिला अपराधों में संवेदनशीलता बरतते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, विवेचना पूर्ण कर चालान प्रस्तुत करने तथा महिला शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।
पुलिस अधीक्षक ने आदतन अपराधियों, गुंडा-बदमाशों एवं बंधपत्र उल्लंघन करने वालों पर बी.एन.एस.एस. की संबंधित धाराओं के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई करने, जमानत पर अपराध करने वालों की जमानत निरस्तीकरण हेतु न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही, थाना क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों पर जनसहयोग से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने, आउटर प्वाइंट्स पर प्रभावी वाहन चेकिंग तथा लंबित मर्ग एवं गुमइंसान प्रकरणों में शीघ्र प्रगति सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading