April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

*महाविद्यालय कुरई में सेवा सप्ताह  अंतर्गत विभिन्‍न गतिविधियों का किया जा रहा आयोजन*



कुरई – प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय कुरई ने जानकारी दी कि महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जयंती ‘युवा दिवस’ के उपलक्ष्य में यूथ रेडक्रास के अंतर्गत 12 जनवरी 2026 तक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान विषय पर भाषण, वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

      कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यक्रम प्रभारी प्रो. पंकज गहरवार ने सेवा सप्ताह के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह आयोजन युवाओं को प्रेरित करने, समाजसेवा को बढ़ावा देने तथा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में चरित्र निर्माण, आत्मगौरव की भावना जागृत करना, राष्ट्रीय एकता एवं समाज कल्याण के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर प्रो. पवन सोनिक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के महान आध्यात्मिक गुरु एवं विचारक थे, जिनका मानना था कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन युवाओं के माध्यम से ही संभव है। वहीं प्रो. जे.पी. मरावी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने चरित्र निर्माण एवं राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंग्रेजी विभाग की सुश्री अग्रता स्वामी ने स्वामी विवेकानंद के प्रेरक वाक्य “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए” का उल्लेख करते हुए उनके विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद द्वारा बताए गए आदर्शों एवं मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेंद्र कटरे, निहाल गेडाम, रामप्रसाद डेहरिया एवं नागेश पंद्रे की उपस्थिति रही

अन्य ख़बरें

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

स्वास्थ्य विभाग में 1.33 करोड़ की अनियमितता उजागर, जांच में आरोप सही

Newsdesk

501 वी नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा चैत्र पूर्णिमा पर
       हनुमान चालीसा का गुन गान करते हुए निकली

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading