April 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक


ऑल इण्डिया स्वर्य कप हॉकी टूर्नामेंट का आगाज ११ से
कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल करेंगे टूर्नामेंट का शुभारंभ


बालाघाट. ५१ वीं नारायणसिंह मेमोरियल ऑल इण्डिया स्वर्ण कप हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन ११ जनवरी से स्थानीय शहीद चन्द्रशेखर आजाद एस्टोटर्फ मैदान में नेहरू स्र्पोटिंग क्लब व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। इसमें देश की करीब दो दर्जन से अधिक टीमें शामिल हो रही है। इस संबंध में नेहरू स्र्पोटिंग क्लब के अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी ने शुक्रवार को टर्फ मैदान परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुये बताया कि टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां कर ली गई। टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री प्रहलादसिंह पटेल उपस्थित रहेंगे। वहीं अध्यक्षता सांसद श्रीमती भारती पारधी, विशिष्ट अतिथि बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे, नपाध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीतसिंह ठाकुर, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग सदस्य मौसम हरिनखेड़े उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का समापन १७ जनवरी को भव्य रूप से किया जाएंगा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर खेल प्रेमी दर्शकों से अधिकाधिक उपस्थिति की अपील की है। इस दौरान हॉकी म.प्र के उपाध्यक्ष व नेहरू स्र्पोटिंग क्लब के महासचिव विजय वर्मा, संरक्षक रमेश रंगलानी, ऋषभदास वैद्य, राजकुमार शांडिल्य, राजेश सेवईवार, सुशील वर्मा, मकरंद अंधारे, रमेश उके, फिरोज खान सहित अन्य मौजूद रहे।
ये टीमें होगी शामिल
ऑल इण्डिया स्वर्ण कप हॉकी टूर्नामेंट में ये टीमें शामिल होगी। जिनमें पॉनपोश एकेडमी राऊरकेला, आर.डब्लु.एफ बैंगलुरू, बी.एस.एफ जालंधर, सदर्न कमांडेट बैंगलुरू, सैफई ईटावा, एस.ई.आर कलकत्ता, अश्विनी स्र्पोट्स एकेडमी कुर्ग कर्नाटक, गैंगपुर हॉकी ओड़ीसा, आर्मी इलेवन दिल्ली, एस.सी रेल्वे सिकन्द्राबाद, ए.जी नागपुर, कैनरा बैंक बैंगलुरू, एन.सी.ओ.ई इम्फाल, रेल्वे बिलासपुर, आरेंज सिटी नागपुर, डी.एच.ए जबलपुर, डी.एच.ए बैतुल, बिलासपुर एकेडमी, डी.एच.ए सिवनी, डी.एच.ए दुर्ग, डी.एच.ए इटारसी, डी.एच.ए बालाघाट शामिल है।
———–

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री श्री मोदी के 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लागू करने के लिए उठाए कदम स्वागत योग्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Newsdesk

शुभ मोटर्स में सेंट्रल जीएसटी का छापा, टैक्स चोरी की आशंका पर दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

Newsdesk

जिला अस्पताल में गेट पास सिस्टम बंद, अवैध वसूली की शिकायतों के बाद प्रशासन की कार्रवाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading