27.9 C
Jabalpur
April 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय की पहल पर पुलिस कन्ट्रोल रूम जबलपुर में पुलिस कर्मियों एवं परिजनों हेतु निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,*


*लगभग 250 पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों ने कराया अपना चैकअप और प्राप्त की निःशुल्क दवाईयॉं*


जबलपुर।  कन्ट्रोल रूम जबलपुर  में पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों हेतु निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन तिवारी  फाउंडेशन तथा मेडिकल कालेज, विक्टोरिया अस्पताल, मैट्रो प्राईम अस्पताल, शुभम अस्पताल, दादा वीरेन्दपुरी जी आई इंस्ट्टयूट, गोल्डन हार्ट हॉस्पिटल, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक कैलाशपुरी, जबलपुर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर, आदि योगी होम्योपैथिक,  डेंटल स्क्वेयर, लाईफ मेडिसिटी, के सहयोग से किया गया।

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में   तिवारी फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमति सुशीला तिवारी , कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी की उपस्थित में मेडिकल कालेज के डॉ, हितेश जयसवाल, डॉ. पियूष पाटीदार, मैट्रो प्राईम अस्स्पताल के डॉ. गणेश सूरकर, श्री शुभम अस्पताल के डॉ. रामनरेश, गोल्डन हार्ट हॉस्पिटल के डॉ. संजय पटेल, दादा वीरेन्द्रपुरी जी आई इंस्ट्टयूट के ऑप्टेमैट्रिक श्री आकाश दीक्षित, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक कैलाशपुरी, के डॉ. मयंक पटेल, जबलपुर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर के डाक्टर विपिन यादव, लाईफ मेडिसिटी अस्पताल की डॉ. आभा दीवान, डेंटल स्क्वेयर से डॉ अंकित राय, आदि योगी होम्योपैथिक क्लीनिक से डॉ रवि शंकर नामदेव   के द्वारा स्वास्थ परीक्षण किया गया।
           इस आयोजित मेगा स्वास्थ परिक्षण शिविर में लगभग 250 अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों की  अत्याधुनिक मशीनों से हृदय से सम्बंधित जांच ईसीजी, रक्त शर्करा, लिपिड प्रोफाईल, ब्लड शुगर एंव ब्लड प्रेशर , थाईरॉईड किडनी की जांच, सम्बंधित जांचे की गयी तथा निदान एवं चिकित्सकीय सलाह देते हुये निःशुल्क दवाईयॉ दी गयी। 
           मेगा स्वास्थ परिक्षण शिविर के समापन के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा एवं रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य द्वारा तिवारी फाउंडेशन एवं उपरोक्त अस्पतालों से आये सभी चिकित्सकों एवं नर्सिंग टीम को धन्यवाद देते हुये आभार प्रकट किया गया।   
निःशुक्ल वृहद स्वास्थ शिविर को सफलता पूर्वक आयोजित कराने में रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य, कन्ट्रोल रूम प्रभारी उप निरीक्षक सतीष झारिया   पुलिस लाईन की सूबेदार प्रतिभा सिंह ठाकुर की उल्लेखनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading