April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

संभाग क्रमांक 2 के अंतर्गत सनातन चौक में 515 बोरी प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त,



नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त बड़ी कार्रवाई

जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जिला प्रशासन के साथ नगर निगम ने आज एक बड़ी  कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं निगमायुक्त  के कड़े निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन एवं नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से संभाग क्रमांक 2 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 21 में सनातन चैक के पास 17 मंजिल बिल्डिंग पंकज ट्रेडिंग कम्पनी संचालक प्रकाश रोहरा पिता स्व. गोपीचंद रोहरा के गोदाम में दबिश देकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन का बरामद की।

गोदाम में छिपा था सिंगल यूज प्लास्टिक का भंडार

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि संभाग क्रमांक 2 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 21 में सनातन चौक के पास 17 मंजिल बिल्डिंग पंकज ट्रेडिंग कम्पनी संचालक प्रकाश रोहरा पिता स्व. गोपीचंद रोहरा के गोदाम में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन का भंडारण किया गया है। मौके पर पहुंची टीम ने जब तलाशी ली, तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए। गोदाम से लगभग 515 बोरी प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई है।

1 लाख रुपये का मौके पर जुर्माना

नगर निगम ने न केवल अवैध स्टॉक को जब्त किया, बल्कि पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित पक्ष पर 1 लाख रुपये का स्पॉट फाइन भी लगाया। नगर निगम  ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर की स्वच्छता और नियमों के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के दौरान निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की पूरी टीम मैदान पर डटी रही। मौके पर नायब तहसीलदार रमेश कोष्टी, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र राज व पोलाराव, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक सचिन जैन, अनंत दुबे, किशन दुबे, अमन चतुर्वेदी, लिपिक संजीव डोनेकर, बाजार विभाग से मोहर्रर व्यंकटेश्वर राव आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

नदी में नहाने गई महिला की डूबने से मौत, गांव में छाया मातम

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आतंकवादियों को घर में घुसकर मारती है भारतीय सेना: मुख्यमंत्री मोहन यादव

Newsdesk

इमोशनल चाल चलकर बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, मंगलसूत्र लेकर फरार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading