April 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

*सादर प्रकाशनार्थ*

*पाटन विधानसभा में पेयजल आपूर्ति के सुचारू समाधान हेतु सांसद निधि से टैंकर वितरण कार्यक्रम संपन्न…*



जबलपुर। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मझौली पश्चिम, मझौली पूर्व एवं पोड़ा मंडल के ग्राम पंचायत पोला,तलाड़ एवं हथलेवा में पेयजल समस्या के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देते हुए सांसद आशीष दुबे ने स्थानीय विधायक श्री अजय विश्नोई जी के साथ सांसद निधि से स्वीकृत टैंकर वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान पेयजल संकट का सामना कर रहे ग्रामों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी,जिससे ग्रामीणजनों को राहत मिले।जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा पेयजल व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर सांसद श्री आशीष दुबे ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पाटन विधानसभा क्षेत्र में पेयजल संकट के स्थायी समाधान हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा प्रभावित ग्रामों में प्राथमिकता के आधार पर संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।उक्त टैंकर वितरण कार्यक्रम से क्षेत्र के ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी। साथ ही आने वाले गर्मियों के मौसम में टैंकरों से पेयजल वितरण में आसानी होगी।

इस अवसर पर विधायक पाटन श्री अजय विश्नोई,श्रीमति विद्या दिनेश चौरसिया जनपद अध्यक्ष,श्रीमति शिप्रा राजेंद्र चौरसिया नगर परिषद अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष त्रय मुकेश सेन,रामकृष्ण पटेल, बृजेश पटेल,ओमप्रकाश पटेल,राजेश सिंह ठाकुर, कृष्ण शेखर सिंह,श
आशीष पटेल,गुलाब यादव,परशुराम पटेल (बाबाजी),हेमंत मिश्रा, अरविंद पटेल,नीलू बाजपेयी, श्रीमति विनीता मुकेश श्रीवास,संदीप परोहा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि,क्षेत्रीयजन,भाजपा परिवारजन,पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक-विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

तमिलनाडु में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव बदले चेन्नई,

Newsdesk

अनूपपुर में बदला मौसम: रिमझिम बारिश से ठंडक, किसानों की बढ़ी चिंता

Newsdesk

संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेज अनूपपुर के विद्यार्थी प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक भ्रमण हेतु पुणे रवाना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading