जबलपुर। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 हमारे सनातन धर्म के स्वाभिमान सहनशीलता पुनरुत्थान एवं अखंडता का प्रतीक है जो यह भी स्मरण कराता है कि दुनिया के कई आक्रांताओं ने हमारी संस्कृति को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया जिसमें वह सदैव असफल रहे और आज पुनः सनातन धर्म की पताका दुनिया में सर्वोच्च शिखर पर लहरा रही है यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने कचनार सिटी स्थित शिव मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर आयोजित पूजन एवं ॐकार मंत्र जाप के पश्चात कहीं।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 के तारतम्य में जबलपुर महानगर के सभी 18 मंडलों में शिव मंदिरों में ओंकार मंत्र जाप किया गया जिसमें प्रमुख रूप से कचनार सिटी स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के नेतृत्व में महापौर जगत बहादुर सिंह अनु, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अभिलाष पांडे, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज बिज महामंत्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारीयों द्वारा भगवान शिव जी का पूजन अर्चन एवं मंत्र जाप किया गया।
इस अवसर पर विधायक अभिलाष पांडे, प्रणीत वर्मा, संकल्प पाठक, अशोक रोहितास, रीना राय, विवेक अग्रवाल, योगेश बिलोहा, नरेश चौधरी, राजेश तिवारी, रवि मोहन संतोषी, पवन गुप्ता, रीना राय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


