23.5 C
Jabalpur
April 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पुलिस क्रिकेट टूर्नामेंट: तीसरे दिन के मुकाबलों के परिणाम, चार टीमें सेमीफाइनल में पहुँचीं

पुलिस पुलिस परेड ग्राउंड, जबलपुर में आयोजित तीसरे अंतर-जोन टेनिस बॉल पुलिस क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट का शुभारंभ 8 जनवरी 2026 को हुआ था, जिसमें कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं।

दिनांक 10 जनवरी को खेले गए पहले मैच में एसपी-11 और पुलिस लाइन की टीमें आमने-सामने रहीं। पुलिस लाइन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 127 रन बनाए। जवाब में एसपी-11 की टीम 102 रन ही बना सकी। पुलिस लाइन ने यह मैच 25 रनों से जीता। शानदार प्रदर्शन के लिए अभय तिवारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दूसरे मैच में जोन-4 और जोन-2 के बीच मुकाबला हुआ। जोन-4 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 145 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जोन-2 की टीम 139 रन तक ही पहुँच सकी। 54 रनों की कप्तानी पारी खेलने पर उप निरीक्षक उमंग अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

तीसरे मैच में जोन-1 और जोन-3 आमने-सामने रहे। जोन-1 ने 12 ओवर में 133 रन बनाए, जबकि जोन-3 की टीम 78 रन पर सिमट गई। इस मैच में आरक्षक सुमन यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आज के मुकाबलों के बाद जोन-1, पुलिस लाइन, जोन-2 और जोन-3 की टीमें सेमीफाइनल में पहुँच गई हैं, जिनके बीच आगामी दिनों में सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश इंदौर-उज्जैन कॉरिडोर पर मेडिकल हब बनाएगा: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला

Newsdesk

उज्जैन: बोरवेल में गिरे बच्चे की मौत पर सीएम ने जताया दुःख, 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा

Newsdesk

हवा से बातें करती बाइक गिरी मौत के गड्ढे में, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading