29.5 C
Jabalpur
September 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा रात्रि में दुकान की शटर का ताला तोड़कर चोरी के लिए घुसा चोर रंगे हाथो गिरफ्तारः ताला तोड़ने के औजार जप्त*

*
अनूपपुर ।।पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी  सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में एवं टी. आई.कोतवाली अरविंद जैन के नेतृत्व में पुलिस द्वारा अनूपपुर नगर में पुरानी सब्जी मण्डी में देर रात्रि में अग्रवाल सेल्स लोहा सरिया की दुकान का शटर का ताला तोड़कर चोरी के लिए घुसे चोर को रंगे हाथो पकड़ा जाकर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 09 एवं 10 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात थाना कोतवाली से रात्रि गश्त पुलिस पार्टी सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा, प्रधान आरक्षक राजकुमार साहू एवं आरक्षक अमित यादव की टीम के द्वारा शोएब अंसारी निवासी बार्ड न.08 अनूपपुर के द्वारा सूचना दिये जाने पर रात करीब 12.00 बजे अनूपपुर नगर में पुरानी सब्जी मण्डी में महाबीर प्रेस के सामने गिरधारीलाल अग्रवाल पिता बृजमोहन अग्रवाल उम्र 48 साल निवासी वार्ड न. 04 रामजानकी मंदिर रोड अनूपपुर की लोहा, सरिया विक्रय का आफिस में दुकान की शटर का ताला तोड़कर चोरी के लिए अंदर घुसे युवक नानदादा कोल पिता शिवप्रसाद कोल उम्र करीब 22 साल निवासी ग्राम सड्‌डी थाना कोतमा जिला अनूपपुर को रंगे हाथो पकड़ा जाकर दुकान में घुसे युवक से ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे का प्लास, लोहे का नुकीला बरमा एवं लोहे का जैक के साथ पकड़ा जाकर गिरधारीलाल अग्रवाल की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 23/26 धारा 331(4) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया है। रात्री गश्त में डियूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से एक बड़ी चोरी की घटना बच गई एवं कोतवाली पुलिस द्वारा रंगे हाथो पकड़े गये चोर से जिले में हुई अन्य चोरियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान द्वारा रात्रि गश्त के दौरान सूचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जाकर चोर को रंगे हाथो पकड़ने के लिए कोतवाली पुलिस टीम को पुरुष्कृत किये जाने की घोषणा की गई।

अन्य ख़बरें

बच्चों की पढ़ाई में सुविधा बढ़ाने छात्र मित्र संस्था ने 20 डेस्क-बेंच प्रदान कीं

Newsdesk

48 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
पुरानी प्रेम संबंध की बात पर हुआ विवाद, बेल्ट से गला दबाकर युवक की हत्या

Newsdesk

सामाजिक धार्मिक कार्यों हेतु सभी को 3 T अर्थात टाइम, टेलेंट,ट्रेजरी देनी चाहिए-डॉ. चरनदास ढेंगरे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading