April 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

अमृत जल योजना के काम के दौरान क्रेन पलटी, बिजली तार टूटे, रांझी क्षेत्र में लगा लंबा जाम

जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत इंजीनियरिंग कॉलेज के पास अमृत जल योजना के निर्माण कार्य के दौरान रविवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक क्रेन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। क्रेन के गिरते ही बिजली के तार टूटकर नीचे आ गिरे, जिससे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई।

हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे, जिससे आम नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि राहत की बात यह रही कि क्रेन मशीन की चपेट में आने से किसी कर्मचारी या राहगीर को कोई चोट नहीं आई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, नगर निगम के अधिकारी और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई और सुरक्षा के इंतजाम किए गए। इसके बाद गिरी हुई क्रेन को हटाकर सड़क से मलबा साफ किया गया।

प्रशासनिक कार्रवाई के बाद यातायात को सामान्य कर दिया गया है। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों और निर्माण कार्य में संभावित लापरवाही को लेकर जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, धूमा के तीन युवकों की मौत

Newsdesk

शहर कांग्रेस के पदाधिकारी घोषित, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

Newsdesk

निगमायुक्त ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading