23.5 C
Jabalpur
April 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शराब के नशे में महिलाओं का हंगामा, खुलेआम शराब पी, एक महिला सड़क पर गिरी


जबलपुर। कटंगी नगर में उस समय हड़कंप की स्थिति बन गई, जब जबलपुर से आई तीन महिलाओं ने शासकीय पशु चिकित्सालय के सामने खुलेआम शराब पीकर जमकर उत्पात मचाया। महिलाओं की हालत इतनी बिगड़ी हुई थी कि नशे में एक महिला बीच सड़क पर बेसुध होकर गिर पड़ी और खड़े होने की स्थिति में भी नहीं थी।

घटना को देख आसपास मौजूद स्थानीय नागरिकों ने मानवता का परिचय देते हुए महिला को सड़क से हटाया और तत्काल पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने तीनों महिलाओं को उनके घर पहुंचाया। घटना के दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी और यातायात अव्यवस्था की स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस की तत्परता से हालात पर शीघ्र नियंत्रण पा लिया गया।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश इंदौर-उज्जैन कॉरिडोर पर मेडिकल हब बनाएगा: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला

Newsdesk

उज्जैन: बोरवेल में गिरे बच्चे की मौत पर सीएम ने जताया दुःख, 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा

Newsdesk

हवा से बातें करती बाइक गिरी मौत के गड्ढे में, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading