23.4 C
Jabalpur
September 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हिंसक वन्यप्राणी ने किया गाय पर हमला,आहार की तलाश में देर रात पहुंच गांव

*
अनूपपुर/जैतहरी इलाके में जहां तीन हाथियों का निरंतर विचरण हो रहा है वही रोहिलाकछार गांव में रविवार की शाम एक हिंसक वन्यप्राणी द्वारा एक गाय पर हमला कर गंभीर रूप से घायल किया एवं देर रात गांव में पहुंचकर आहार की तलाश करता रहा।

जैतहरी इलाके के ग्राम पंचायत के क्योटार के रोहिलाकछार गांव में रविवार की शाम बाबूलाल यादव पिता रामलाल यादव जो अपने चार-पांच मवेशियों को दिन मे जंगल में चराने बाद साम को वापस गांव आ रहे थे तभी गांव के आंगनवाड़ी के पास अचानक एक हिंसक वन्यप्राणी द्वारा उसके एक सफेद रंग की गाय पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया इस बीच हो-हल्ला करने पर जंगली जानवर जंगल की ओर भाग गया लेकिन रात 11 बजे के लगभग जंगली जानवर अचानक गांव के बीच बस्ती मे आहार की तलाश में छानी में चढ़ गया जिसे देख हो-हल्ला होने पर ग्रामीणों द्वारा हो हल्ला कर उसे गांव से बाहर खदेड़ दिया घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग जैतहरी के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आसपास के वन क्षेत्र में हिंसक वन्यप्राणी के विचरण पर निगरानी रखे हुए हैं वहीं गंभीर रूप से घायल गाय का पशु चिकित्सा विभाग द्वारा उपचार किया जा गया वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को दिन के समय जंगल की ओर स्वयं एवं मवेशियों को नही ले जाने की बात कही है।

अन्य ख़बरें

चैत्र नवरात्र में होगा समरसता गरबा महोत्सव

Newsdesk

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का पहली बार

Newsdesk

ओमती में चाकूबाजी, बदमाशों ने रास्ते में घेरकर राम को मारा चाकू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading