जबलपुर। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को जिला शिक्षा केंद्र जबलपुर द्वारा डाइट परिसर में जिला स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन, वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा ने विकासखंड स्तर तक चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। कुल 113 विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय प्रदर्शनी में सहभागिता की।
प्रदर्शनी में जिला परियोजना समन्वय योगेश शर्मा, डाइट प्रभारी प्राचार्य सुनील शर्मा, एपीसी राजेश तिवारी, व्याख्याता वाय एन द्विवेदी, बीआरसी केपी दुबे, सुरेंद्र जैन, बीएसी अजय रजक, रत्नेश मिश्रा, कल्पना द्विवेदी,भावना दुबे, अंजू त्रिपाठी, स्वाति बरखेडकर,अजय सिंह ठाकुर, विशंभर गर्ग, गिरीश मौर्य, प्रदीप पटेल, आशुतोष तिवारी, अरविंद बाजपेयी, प्रवीण सोनी,अलका कोरी, राखी बंसल,रश्मि कौशिक, संतोष मिश्रा, हरीभूषण शर्मा, अमृता कोरी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बीएसी अजय रजक ने किया।


