April 8, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

बेलबाग में बदमाशों का तांडव, घर पर पथराव और मारपीट, पुलिस को दी खुली चुनौती

जबलपुर। शहर में बदमाशों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। बेलबाग थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 1 बजे पांच से छह बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए जमकर पथराव और तोड़फोड़ की। आरोपियों ने न सिर्फ घर के सदस्यों के साथ मारपीट की, बल्कि बाहर खड़ी चार से पांच गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़िता रितु जाट ने बताया कि वह रात में अपनी जेठानी और बच्चों के साथ सो रही थी, तभी बाहर से गाली-गलौज की आवाजें आने लगीं। खिड़की से देखने पर पड़ोस में रहने वाले हर्षित जाट, दीपांशु जाट और सुधांशु जाट सहित अन्य युवक दरवाजे के सामने खड़े दिखाई दिए। जब उन्होंने विरोध करते हुए दरवाजा खोला, तो बदमाशों ने उन्हें घसीटकर बाहर निकाला और मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य बाहर आए, तब किसी तरह उन्हें बचाकर घर के अंदर किया गया।

रितु जाट का आरोप है कि बदमाश धारदार हथियार, बेसबॉल बैट और लाठियों से लैस थे। करीब एक घंटे तक उन्होंने इलाके में उत्पात मचाया और जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार, कुछ दिन पहले उन्होंने क्षेत्र में खुलेआम शराब पीने की शिकायत पुलिस से की थी, इसी रंजिश के चलते यह हमला किया गया।

घटना के बाद पीड़ित परिवार बेलबाग थाने पहुंचा और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। बेलबाग थाना पुलिस ने वीडियो के आधार पर चार से पांच युवकों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, धूमा के तीन युवकों की मौत

Newsdesk

शहर कांग्रेस के पदाधिकारी घोषित, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

Newsdesk

निगमायुक्त ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading