April 3, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

बॉलीवुड-टीवी सेलेब्स ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, किसी ने मराठी लुक, तो किसी ने गरीबों की मदद कर किया सेलिब्रेट

मुंबई, 14 जनवरी  देशभर में बुधवार को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड और टेलीविजन के स्टार्स कैसे पीछे रह सकते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स और टीवी जगत की हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बधाई दे रही हैं। अक्षय कुमार से लेकर 80 के दशक की अदाकारा मीनाक्षी शेषाद्रि ने अनोखे अंदाज में मकर संक्रांति की बधाई दी है।

80 के दशक की अदाकारा मीनाक्षी शेषाद्रि ने मकर संक्रांति के मौके पर अपना महाराष्ट्रियन पारंपरिक लुक शेयर किया है, जिसमें वे नौवारी साड़ी और नाक में मोतियों से सजी महाराष्ट्रीयन नथ पहने दिख रही हैं। उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा, “आइए संक्रांति के उत्सव में तुतारी, ढोल और ताशा की गूंज को महसूस करें।

मेरे लिए महाराष्ट्र की हर चीज का आनंद लेने का एक अद्भुत अवसर। मेरी कर्मभूमि मुंबई को एक ट्रिब्यूट।” अक्षय कुमार ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें पतंग से लेकर तिल के लड्डू की तस्वीर बनी हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, कृतज्ञता, फसल और नई शुरुआत के इस मौके पर सभी को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’ सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वे अपने पिता के साथ दिख रहे हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट रिलीज गाने ‘जाते हुए लम्हों’ के साथ फैंस को बधाई दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘वक़्त के साथ पतंग बदलती है, पर विरासत की डोर हर उड़ान को ताकत देती है। पतंग और डोर – अलग सही, पर हमेशा जुड़े हुए। मकर संक्रांति की शुभकामनाएं।’

वही सोनू सूद मकर संक्रांति के मौके पर गरीबों की मदद करते दिख रहे हैं। अभिनेता का मानना है कि दिन कोई भी हो, लेकिन हमेशा गरीबों और बेसहारा लोगों के लिए खड़ा होना चाहिए। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “त्योहारों का मतलब सिर्फ थाली भरकर खाना नहीं होता, बल्कि दिलों को भी खुश करना होता है। आइए मिलकर बांटें। आइए एक-दूसरे का ख्याल रखें। मकर संक्रांति और पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं।” टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने भी सोशल मीडिया पर महाराष्ट्रीयन पारंपरिक लुक की फोटोज शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा, “इस मकर संक्रांति पर, सभी लोग नई ऊर्जा से परिपूर्ण हों, आशा से प्रेरित हों,

और जीवन के उच्च उद्देश्य के प्रति समर्पण की कृपा से धन्य हों।” वहीं टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने लिखा, “मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं! मेरे त्योहार को इतना रंगीन बनाने के लिए धन्यवाद।” बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने भी फैंस को बताया कि हर बार मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही क्यों मनाई जाती है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मकर संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल, और माघ बिहू की शुभकामनाएं। आज गोड गोड बोला, ठीक है? कडू बोलू नाका!” –

अन्य ख़बरें

रणदीप हुड्डा की मां का सिनेमा में डेब्यू, हरियाणवी फिल्म से रखा पहला कदम

Newsdesk

धुरंधर: द रिवेंज की सक्सेस के बीच जैस्मीन सैंडलस को याद आए गुमनामी के दिन, शेयर किया करियर का खूबसूरत सफर

Newsdesk

विक्रांत मैसी: वॉशरूम के बाहर मिला था पहला ऑफर, ’12वीं फेल’ ने फिल्म इंडस्ट्री में किया ‘पास’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading