July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश की सरकार ने स्कूल की इमारत को ढहा दिया: उमंग सिंघार

भोपाल, 14 जनवरी  मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार पर शिक्षा विरोधी होने का आरोप लगाया है और कहा कि बैतूल जिले में सरकार ने विद्यालय इमारत ही ढहा दी है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार ‘पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया’ का नारा देती है, वहीं दूसरी तरफ बैतूल के ढाबा गांव में 20 लाख रुपए की लागत से बने स्कूल को ढहा दिया गया है। जब सरपंच की एनओसी थी और शिक्षा के लिए भवन बनाया गया था, तो मामूली तकनीकी कमियों पर जुर्माना लगाने के बजाय उसे तोड़ना कहां का न्याय है? क्या मप्र में विकास का मतलब सिर्फ बुलडोजर है?नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि स्कूल के इस भवन को तोड़ना मध्य प्रदेश की सरकार की शिक्षा विरोधी सोच का ही नतीजा है। हालांकि ये स्कूल आसपास के गांवों के लिए शिक्षा का एक केंद्र बनने वाला था, जो अब सरकार की शिक्षा विरोधी सोच की बलि चढ़ गया।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में 20 बागी सांसदों से मिलेंगे, टीएमसी कर रही अयोग्य ठहराने की कोशिश

Newsdesk

नशे के खिलाफ जबलपुर में अनूठी पहल: 50 लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, मैहर यात्रा के लिए रवाना

Newsdesk

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading