April 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

संस्कारधानी के पॉवर लिफ्टरों ने हरियाणा में परचम लहराया

       
जबलपुर।  मध्य प्रदेश जागरूक खेल संघ के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की अभी हाल ही में  34 वी नेशनल बैंचप्रेस प्रतियोगिता 7/1/2026 से 11/1/2026 तक हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित की गयी l जिसमें देशभर से 1523 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमे संस्कारधानी के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः स्वर्ण पदक एवं रजत पदक जीत कर न सिर्फ़ जबलपुर संस्कारधानी का नाम रोशन किया बल्कि पूरे मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया l  इन विजेता खिलाड़ियों में एस तंडेलु विक्रम अवार्डी, प्रांजल राठौर, पूजा कुमारी सभी ने स्वर्ण पदक जीता और संजय बिल्लौरे, अंजलि पांडे ने रजत पदक जीता अथवा प्रकाश चौकसे, भूपेन्द्र सोनी, सीमा मिश्रा, मनीष चौधरी और बाबूलाल, धनुश्री का सराहनीय प्रदर्शन रहा l इन सभी खिलाड़ियों को डब्ल्यू लाल, ललित जॉन, रॉबर्ट मार्टिन, लॉरेंस मार्टिन, दीनू स्वामी, रॉकसन, राजेश साहू,  राजेश सहारिया, अल्बर्ट फ्रैंक, रोमित सिंग, सुनील सोनकर, मनोहर कोहली आदि ने बधाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है l

अन्य ख़बरें

5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, आरपीएफ और गोताखोरों ने दबोचा, सैकड़ों चोरी की वारदातों से जुड़ाव की आशंका

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23.21 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कृषि क्षेत्र को दी कई सौगातें

Newsdesk

5 घंटे तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, कमल की डंडी से लेता रहा सांस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading