April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

श्रीमद भागवत कथाये समाज मे धार्मिकता, सदभाव और मानवीय मूल्यो को दे रही बढावा……..प्रदीप जायसवाल
श्रीराधा क्रष्ण मंदिर मे श्रीमद भागवत कथा मे शामिल होकर प्रभू श्रीक्रष्ण का प्राप्त किया आशीष


वारासिवनी….नगर के मिश्रा नगर मे श्रीराधा क्रष्ण मंदिर के तत्वाधान मे आयोजित संगीतमय श्रीमद भागवत कथा मे शामिल होकर पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल, वरिष्ठ नेता निरजंन बिसेन, पूर्व जप अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा बिसेन, हंेमत अमूले आदि ने व्यासपीठ व कथावाचक श्री भुवनक्रष्ण दुबे जी को नमन कर भगवान श्रीक्रष्ण का आर्शीवाद प्राप्त किया।
महिला मंडल के अतिभव्य धार्मिक कार्यक्रम की सराहना करते हुये गुडडा भैया ने कहा की भागवत कथाये समाज मे धार्मिकता, सदभाव और मानवीय मूल्यो को बढावा देती है। श्रीक्रष्ण की लीलाओ, न्रत्य नाटिकाये और भजन लोगो को आध्यात्मिकता से सीधे तौर पर जोडकर सकरात्मक बदलाव लाते है।
श्री जायसवाल ने कहा की हमने अनेको बार भागवत कथाओ को सुना है। किंतू हर बार एैसा लगता है की हम नया प्रसंग ही सुन रहे है। यह इसकी व्यापकता का असर है। भगवान श्रीक्रष्ण ने धर्म के साथ कर्म का भी संदेश दिया है। इससे मानव जीवन मे नैतिकता का पाठ व कर्तव्यो का पता चलता है की हमे कैसा व्यवहार करना चाहिये। अगर हम अच्छा सोचेगे तो अच्छा ही करेगे। और अच्छा करेगे तो हमारे जीवन मे सदैव अच्छा ही होंगा।
इसी तरह उन्होने स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जंयति का स्मरण कराते हुये कहा की उठो, जागो और तब तक मत रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये। जीवन मे एक लक्ष्य निर्धारित करे और उसे पाने के लिये लगातार प्रयास करे। पारिवारीक चर्चा करते हुये गुडडा भैया ने यह भी कहा की आज मैने भी राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओ की तरह ही पहनावे पर ध्यान दिया है।
भागवत कथा मे प्रमुख यजमान भुवनेश बघेल के साथ विशेष रूप से भाई जसवंत पटले, विनय सुराना, संतोष आडे,अनुराग तिवारी आदि शामिल रहे। साथ ही अति मनोहारी श्रीराधा क्रष्ण मंदिर मे दर्शन कर सभी ने प्रभू का आशीष भी प्राप्त किया।

अन्य ख़बरें

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

स्वास्थ्य विभाग में 1.33 करोड़ की अनियमितता उजागर, जांच में आरोप सही

Newsdesk

501 वी नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा चैत्र पूर्णिमा पर
       हनुमान चालीसा का गुन गान करते हुए निकली

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading