मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक एम्पलाइज़ एसोसिएशन की त्रैवार्षिक आमसभा एवं महा अधिवेशन प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित किया गया।
ऑफिसर्स एसोसिएशन हेतु निर्वाचन की कार्यवाही केंद्रीय संगठन द्वारा नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारी श्री जितेंद्र भिंचर एवं श्री अमित पूनिया राजस्थान सहित उनकी पांच सदस्यीय टीम द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाई गई ।
इस महाधिवेशन में मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के 21 क्षेत्रीय कार्यालयों , प्रधान कार्यालय एवं प्रदेश के 55 जिलों में अवस्थित शाखाओं के अधिकारी, शाखा प्रबंधक एवं स्टाफ बड़ी संख्या में शामिल हुए। कर्मचारी वर्ग हेतु आम सहमति से निर्वाचन हुआ।
अधिकारी वर्ग हेतु मतदान प्रक्रिया से चुनाव संपन्न हुए प्रतिनिधिक आधार पर प्रदेश भर से आए हुए लगभग 770 अधिकारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया ।
अध्यक्ष पद हेतु श्री रुद्र कुमार पांडे ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 16 मतों से विजय प्राप्त की।
ट्रेड यूनियन एक्ट अंतर्गत संगठन के महत्वपूर्ण पद महासचिव पद हेतु श्री लीलाधर सुलाखे ने 472 मत प्राप्त करते हुए 191 मतों के मार्जिन से विजय श्री का वरण किया।
कोषाध्यक्ष पद हेतु श्री जितेंद्र कुमार ने 71 मतों के अंतर से जीत हासिल की ।
कार्यकारी अध्यक्ष के पद हेतु श्री आसित सिंह एवं रविंद्र कुमार चौहान तथा कार्यकारी महासचिव हेतु आदित्य भार्गव तथा अनुपम तिवारी विजयी हुए।
कर्मचारी वर्ग में अमित कुमार अध्यक्ष तथा पुष्पेंद्र पाठक महासचिव निर्विरोध निर्वाचित हुए।
पूर्व महासचिव श्री अजय तिवारी,धार एवं श्रीमती नीता होर भोपाल के नेतृत्व में कार्यक्रम की सफलता हेतु सदस्यों ने अथक मेहनत की ।
इस वर्मा


