April 9, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

‘मेरे लिए बड़े सम्मान की बात’, मारिया मचाडो से ‘नोबेल’ मिलने के बाद बोले राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन, 16 जनवरी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो से मुलाकात की है। ट्रंप ने इस मुलाकात को बड़ा सम्मान बताया और कहा कि व्हाइट हाउस में बंद कमरे में हुई बातचीत के दौरान मचाडो ने उन्हें अपना नोबेल शांति पुरस्कार भेंट किया।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। वह एक शानदार महिला हैं, जिन्होंने बहुत कुछ सहा है। मारिया ने मेरे काम के लिए मुझे अपना नोबेल शांति पुरस्कार दिया। यह आपसी सम्मान का एक बहुत अच्छा संकेत था।” राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो के बीच यह पहली मुलाकात थी, जो व्हाइट हाउस के प्राइवेट डाइनिंग रूम में लंच के दौरान हुई।

मचाडो ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार का मेडल दिया। उन्होंने इसे वेनेजुएला और अमेरिका के बीच साझा लोकतांत्रिक परंपराओं में निहित एक प्रतीकात्मक संकेत बताया। इसी बीच, मचाडो ने फ्रांसीसी जनरल मार्क्विस डी लाफायेट की याद दिलाई। उन्होंने कहा, “200 साल पहले फ्रांसीसी जनरल मार्क्विस डी लाफायेट ने वेनेजुएला के नेता साइमन बोलिवर को जॉर्ज वाशिंगटन की तस्वीर वाला एक मेडल दिया था, जिसे बोलिवर ने अपनी बाकी जिंदगी अपने पास रखा। इतिहास में दो सौ साल बाद, बोलिवर के लोग वाशिंगटन के उत्तराधिकारी को एक मेडल वापस दे रहे हैं। इस मामले में, नोबेल शांति पुरस्कार का मेडल, हमारी स्वतंत्रता के प्रति उनकी अद्वितीय प्रतिबद्धता की पहचान के रूप में है।

” व्हाइट हाउस की बैठक के बाद मचाडो कैपिटल हिल पहुंचीं, जहां उन्होंने अमेरिकी सीनेटरों के साथ द्विदलीय बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक की मेजबानी सीनेट के डेमोक्रेटिक व्हिप डिक डर्बिन और सीनेट विदेश संबंध समिति की वरिष्ठ सदस्य जीन शाहीन ने की। डिक डर्बिन ने कहा, “मारिया कोरिना मचाडो एक असाधारण शख्सियत हैं और वेनेजुएला की सरकार व जनता में बदलाव लाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने के कारण नोबेल शांति पुरस्कार की पूरी तरह हकदार हैं।” वहीं, जीन शाहीन ने चेतावनी दी कि तानाशाह को हटाना लोकतंत्र बहाल करने जैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को यह सुनिश्चित करना होगा कि वेनेजुएला एक तानाशाही से दूसरी तानाशाही में न चला जाए।

अन्य ख़बरें

ट्रंप का आरोप- अमेरिका-ईरान वार्ता में फर्जी लोग और झूठे दावे शाम‍िल, जल्द होगा खुलासा

Newsdesk

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच संघर्ष-विराम का बांग्लादेश ने क‍िया स्वागत, शांति की दिशा में अहम कदम बताया

Newsdesk

ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ में ईरान पर हुए 13,000 से ज्‍यादा हमले, 13 अमेर‍िकी सैनिक शहीद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading