September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राष्ट्रीय बेविनार में आज दौर में क्रिप्टोग्राफ़ी के ऐतिहासिक महत्व पर दी गई विविध जानकारियां*
*पंडित अटलबिहारी शा महाविद्यालय में गणित विभाग द्वारा आयोजन*


*शहडोल।* मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत पीएम उषा द्वारा प्रायोजित एमपीकॉन के विशेष सहयोग से पंडित अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में आज दिनांक 16/11/2026 को अतिरिक्त  संचालक उच्च शिक्षा रीवा संभाग डॉ आर पी सिंह  जी के मुख्य आतिथ्य एवं महाविद्यालय के ऊर्जावान प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी जी की अध्यक्षता में गणित विभाग द्वारा  “गणित के क्षेत्र में अंतर्निहित  कूट भाषा” विषय पर आभासीय पटल के माध्यम से एक  दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया । इस आयोजन के विशिष्ट वक्ता के रूप में श्री संजय अग्रवाल जी टेक्निकल हेड एन आई टी डी पी, एवं मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती शुभम पांडेय सहायक प्राध्यापक गणित विभाग करियर ऑटोनॉमस कॉलेज भोपाल सादर आमंत्रित हुए । कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धेय प्राचार्य महोदय जी ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया , एवं सम्माननीय वक्ताओं का स्वागत अपने उद्बोधन में करते हुए आज के विषय पर प्रकाश डाला एवं वेबिनर के सफल आयोजन हेतु अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित किया। प्रथम वक्ता के रूप में श्री संजय अग्रवाल जी ने अपने वक्तव्य में कूट लेकिन की गणितीय अवधारणा को समझते हुए अलग अलगत उदाहरण देते हुए समझाया साथ ही श्री अग्रवाल ने आज के दौर पर साइबर के इस दौर पर अपने आपको को अपनी जानकारी एवं सूचनाओं को सुरक्षित रखने हेतु क्रिप्टोग्राफ़ी के महत्त्व को समझाया। द्वितीय एवं मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित श्रीमती शुभम पांडेय जी ने क्रिप्टोग्राफ़ी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से अवगत कराया एवं तथा हमारे जीवन में अपनी सूचनाओं एवं जानकारी जैसे बैंकिंग, परीक्षा, मैसेंजिंग, सोशल मीडिया  में अपनी सुरक्षा आदि की गोपनीयता संबंधी विविध आयाम को सुझाया, साथ क्रिप्टोग्राफ़ी के विभिन्न प्रकार के बारे समझाया। इस कार्यक्रम का आभार ज्ञापन इस कार्यक्रम के संयोजक श्री जसीम अहमद जी ने किया ,कार्यक्रम में  महाविद्यालय के पी एम उषा प्रभारी प्रो गजेंद्र परतें जी,एवं समस्त शैक्षणिक अशैक्षणिक अधिकारी कर्मचारी एवं महाविद्यालय के छात्र/छात्रा सम्मिलित हुए।

अन्य ख़बरें

जबलपुर स्टेशन पर 12 पैंट्रीकारों की जांच, तीन में अनियमितता पर ₹60 हजार जुर्माना, बिरयानी-सब्जी के नमूने लैब भेजे

Newsdesk

यूपी में पंचायत सहायकों को मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे, हटाए गए सहायक होंगे बहाल: राजभर

Newsdesk

मुंबई में खाने-पीने की जगहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस सस्पेंड, पुणे डिवीजन में भी प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading