L
*निगम की आय बढ़ाने कंपाउंडिंग, लीज नवीनीकरण और अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने चलाया जायेगा अभियान*
*वसूली एवं निगम के अन्य कार्यो को बेहतर ढंग से करने और टारगेट पूरा करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को 26 जनवरी को किये जायेगें पुरस्कृत*
*निगमायुक्त ने सी.एम.हेल्पलाइन, राजस्व वसूली और नवीन आवासीय एवं कामर्शियल सम्पत्तियों को चिन्हित कर दर्ज करने की कार्यवाही की समीक्षा की – सभी संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये*
जबलपुर। शहर विकास और संस्थागत सुधार की दिशा में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने स्पष्ट रूप से अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नागरिक सुविधाओं में विस्तार और निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत करना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने राजस्व वसूली अभियान की समीक्षा के साथ-साथ सी.एम. हेल्प लाइन की समीक्षा करते हुए समय सीमा में सभी कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिये। निगमायुक्त ने इस दौरान नवीन सम्पत्तियों जिसमें व्यवसायिक और आवासीय चिन्हित कर दर्ज करने संबंधी कार्यो की जानकारी ली और 30 जनवरी तक अभियान चलाकर कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने अभियान के अंतर्गत अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने, कम्पाउंडिंग, लीज नवीनीकरण आदि के कार्यो में भी गति लाने के निर्देश दिये ताकि निगम की आय में बढ़ोत्तरी हो सके।
*राजस्व बढ़ाने के लिए चलेगा विशेष अभियान*
निगम की आय में वृद्धि करने और वित्तीय ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए शहर में कई महत्वपूर्ण अभियान चलाए जाएंगे। कंपाउंडिंग और लीज नवीनीकरण के लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण। अवैध नल कनेक्शनों को चिन्हित कर उन्हें वैध करने की प्रक्रिया सरल बनाई जाएगी। शहर में बनी नवीन आवासीय और कमर्शियल संपत्तियों को सर्वे के जरिए रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा ताकि टैक्स का दायरा बढ़ सके।
*बेहतर प्रदर्शन पर 26 जनवरी को मिलेगा सम्मान*
अधिकारी-कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए निगमायुक्त ने कहा है कि जो कर्मचारी अपने टारगेट को समय पर पूरा करेंगे और वसूली व अन्य प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, उन्हें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के गरिमामयी अवसर पर सार्वजनिक रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।
*समीक्षा बैठक में निगमायुक्त के निर्देश*
समीक्षा बैठक में निगमायुक्त ने कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने के निर्देश दिए। सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतों का त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने। बकाया करों की वसूली के लिए वार्ड स्तर पर रणनीति बनाने। सभी संबंधित अधिकारियों को फील्ड पर उतरकर कार्य करने के निर्देश दिये। निगमायुक्त ने कहा कि “हमारा लक्ष्य न केवल शहर को बेहतर सुविधाएं देना है, बल्कि नगर निगम को एक आत्मनिर्भर और कार्यकुशल संस्था के रूप में स्थापित करना भी है।“


