April 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस का सशक्त विरोध
जन आक्रोश और सामूहिक उपवास के जरिए सरकार को घेरा



जबलपुर। आम जनता की समस्याओं और जनहित के सवालों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) ने शनिवार को सिवनिटोला स्थित कांग्रेस कार्यालय में जन आक्रोश एवं सामूहिक उपवास का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री संजय यादव ने की। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण लेकिन प्रभावी तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मनरेगा में कथित अनियमितताओं, इंदौर में सामने आई जल त्रासदी और आम जनता से जुड़े बुनियादी अधिकारों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना रहा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की उदासीनता के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार योजनाएं प्रभावित हो रही हैं और जनता को उनका हक नहीं मिल पा रहा है।
उपवास के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि ग्रामीण मजदूरों को समय पर रोजगार और भुगतान मिल सके। वहीं, इंदौर जल त्रासदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे आम जनता में आक्रोश है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह जन आक्रोश कार्यक्रम किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक जनता के अधिकारों की रक्षा नहीं होती, तब तक कांग्रेस पार्टी सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, महिला कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सामूहिक उपवास के जरिए कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए सरकार से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की।

अन्य ख़बरें

गेंहू खरीदी सहित किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सौंपा मांग पत्र

Newsdesk

अनूपपुर लॉज हादसा: उपयंत्री वंदना अवस्थी, सहायक राजस्व निरीक्षक निलंबित

Newsdesk

मानवता की सर्वोच्च सेवा: संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से देहदान, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading