April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

7.9 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच और बरगी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,


जबलपुर। क्राइम ब्रांच और थाना बरगी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ गांजा के अवैध कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 95 हजार रुपये बताई जा रही है।

थाना प्रभारी बरगी परिवीक्षाधीन डीएसपी हेमंत कुमार ने बताया कि क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक तिन्सी फाटक स्थित अपना ढाबा के पास आग तापते हुए बैठे हैं और पिट्ठू बैग में मादक पदार्थ लेकर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और बरगी पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राज उर्फ लकी रजक उम्र 19 वर्ष निवासी बस्ती नंबर 1 लेमा गार्डन, लकी किराना के पास गोहलपुर और अमित उर्फ टक्कू रजक उम्र 19 वर्ष निवासी बस्ती नंबर 1 पाठक मेडिकल के सामने गोहलपुर बताए। तलाशी के दौरान दोनों के पिट्ठू बैग से चार-चार पैकेट में रखा अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत तौल करने पर कुल 7 किलो 900 ग्राम गांजा पाया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गांजा जब्त कर लिया है। साथ ही यह भी पूछताछ की जा रही है कि मादक पदार्थ कहां से और किससे प्राप्त किया गया था।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, आरक्षक विपुल कुमार, सुधीर सिंह, मिथलेश जायसवाल, राज नागवंशी तथा थाना प्रभारी अपराध शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, आरक्षक अजीत, विनय सिंह, राजेश मातरे और प्रदीप टेकाम की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

खेतों में लगी भीषण आग, 20 एकड़ फसल जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान

Newsdesk

पाटन चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बाइक सवार गंभीर घायल

Newsdesk

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading