April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पुल नंबर-1 से कांचघर रोड पर रोज़ लग रहा महाजाम
अमृत जल योजना बना लोगों के लिए जी का जंजाल

,
जबलपुर। सरकार द्वारा शहर में अमृत जल योजना के तहत सड़कों की खुदाई कर पाइपलाइन बिछाने का कार्य बिना किसी ठोस ट्रैफिक प्लान के किया जा रहा है। इसका खामियाजा रोज़ाना हजारों नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। विशेष रूप से पुल नंबर-1 से कांचघर रोड पर स्थिति बेहद बदतर हो गई है, जहां दिनभर भारी जाम लगा रहता है।
इस मार्ग से गुजरने वाले स्कूली छात्र-छात्राएं, कार्यालय जाने वाले कर्मचारी और आम नागरिक रास्ता बंद होने के कारण घंटों जाम में फंसे रहते हैं। बजरंग कॉलोनी के पास सड़क बंद होने से लोग मजबूरी में रेलवे कॉलोनी की ओर रुख कर रहे हैं, लेकिन वहां भी रेल सौरभ कॉलोनी का गेट बंद कर दिया गया है।
स्थिति यह है कि लगातार हजारों वाहन चालक वैकल्पिक रास्ता खोजते हुए बजरंग कॉलोनी के गेट से रेलवे कॉलोनी में प्रवेश कर रहे हैं, जहां उन्हें फिर भटकना पड़ रहा है। रेल सौरभ कॉलोनी के गेट पर बीते दो दिनों से चौकीदार तैनात कर दिया गया है, जो बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं करने दे रहा है, जिससे परेशानी और बढ़ गई है।
पहले ट्रैफिक प्लान, फिर खुदाई
रोज़ाना इस मार्ग से आवागमन करने वालों का कहना है कि नगर निगम को पाइपलाइन बिछाने का कार्य व्यवस्थित ट्रैफिक प्लान तैयार करने के बाद ही शुरू करना चाहिए था। साथ ही, पहले से ही लोगों को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी दी जानी चाहिए थी। लेकिन किसी भी प्रकार की पूर्व सूचना या व्यवस्था न होने के कारण आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading