April 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चचाई उपकेंद्र क्षेत्र में पम्प लाइन ट्रांसफार्मर को लेकर अनियमितता का आरोप, गरीब किसानों को नहीं मिला लाभ

अनूपपुर/अनूपपुर संभाग के चचाई उपकेंद्र अंतर्गत ग्राम चिल्हारी में पम्प लाइन के ट्रांसफार्मर को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बड़का तालाब के पास जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर लगाया जाना था, उसे नियत स्थान पर न लगाकर कुछ लोगों ने कथित लेनदेन के माध्यम से अपने निजी खेत में लगवा लिया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रांसफार्मर को मूल निर्धारित स्थल से लगभग चार पोल दूर स्थानांतरित कर दिया गया, जिससे योजना का वास्तविक लाभ उन गरीब किसानों तक नहीं पहुंच पाया, जिनके लिए यह व्यवस्था की गई थी। प्रभावित किसानों का कहना है कि ट्रांसफार्मर की जगह बदलने से उन्हें अब भी पर्याप्त विद्युत सुविधा नहीं मिल रही है, जबकि कुछ चुनिंदा लोगों को इसका सीधा फायदा पहुंच गया, यह केवल एक जगह ही नहीं है कई जगह पर इस तरह की मनमानी की गई है।मामले को लेकर गांव में असंतोष का माहौल है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग और प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और ट्रांसफार्मर को पुनः निर्धारित स्थान पर लगाया जाए, ताकि जरूरतमंद और गरीब किसानों को योजना का वास्तविक लाभ मिल सके।

अन्य ख़बरें

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, धूमा के तीन युवकों की मौत

Newsdesk

शहर कांग्रेस के पदाधिकारी घोषित, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

Newsdesk

निगमायुक्त ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading