April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ग्रामोदय से ही होगा अभ्युदय मध्यप्रदेश का निर्माण


कुरई – मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कुरई द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान अंतर्गत आज दिनाँक 17/01/2026 को कुरई के जनपद पंचायत सभा कक्ष में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत कुरई के जनपद अध्यक्ष श्री लोचन सिंह मर्सकोले , वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुरेंद्र सिंह सिसोदिया, राजनीतिक क्षेत्र में क्षेत्र का नेतृत्व करने वाले श्री जागेश्वर प्रसाद पांडे,  विभागीय योजनाओं की जानकारी देने हेतु श्री पंकज गैहवार, नशा मुक्ति क्षेत्र में काम करने वाले श्री वी एस इडपाचे, परिषद के जिला समन्वयक श्री सौरभ शुक्ला की उपस्थिति में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया विकासखंड समन्वयक  कुलदीप सिंह ठाकुर ने ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती से लेकर 26 जनवरी तक संपूर्ण मध्य प्रदेश में चलाया चलाया जा रहा है  जिसके अंतर्गत ग्रामों में ग्राम उत्सव मनाते हुए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएगी।  इसी क्रम में जिला समन्वयक  सौरभ शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां नवांकुर संस्थाएं परामर्श दाता एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी । उद्बोधन में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुरेंद्र सिसोदिया जी ने स्वामी विवेकानंद जी के दिखाएं मार्ग पर चलकर इस प्रदेश व राष्ट्र को कैसे सामाजिकता एवं विकास के शिखर पर पहुंचना है के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा है – *उठो चलो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको* हमें भारत को पुनः विश्व गुरु बनाना है अतः उनके बताएं मार्ग पर चलकर हम इस लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं और इसमें जन अभियान परिषद केंद्रीय भूमिका में हो सकता है अतः युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सहयोग देकर इस अभियान को सफल बनाना चाहिए । श्री जागेश्वर पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें भारत की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने व स्वाबलंबी भारत निर्माण के लिए स्वदेशी उत्पाद का उपयोग करना चाहिए जिससे हम आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में सहयोगी हो सके । श्री पंकज गहरवार ने अपने उद्बोधन में बताया कि किस प्रकार युवा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देकर एक सशक्त और स्वावलंबी राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं । हमें हमारे समाज को नई दिशा देने में सहयोग करना होगा ।  श्री इडपाचे ने अपने उद्बोधन में एक नशा मुक्त समाज के निर्माण में हम सबकी क्या भूमिका हो सकती है इस विषय में अपने विचार व वक्तव्य रखें । जनपद अध्यक्ष श्री लोचन सिंह जी ने अपने  उद्बोधन में कहा कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा निर्मित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं और इस दिशा में हमें कुछ प्रयास और करने चाहिए ताकि हम विकास के क्षेत्र में छूटे हुए आयामों को भी सम्मिलित करते हुए क्षेत्र का समग्र विकास कर सके ।  इस कार्य में शासन और प्रशासन आपके साथ मिलकर कार्य करेगा उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी कमी रह गई है उन्हें आप  चिन्हांकित करें और हमें व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें ताकि उन कमियों को पूरा किया जा सके । आपके द्वारा दी गई जानकारी को हम गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित निराकरण करेंगे अतः आपको और अधिक सक्रिय और सजग होकर कार्य करने की आवश्यकता है साथ ही इस जनजाति बहुल क्षेत्र में यहां की परिस्थितियों के आधार पर विकास की योजनाएं बनाने में भी जन अभियान परिषद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ऐसा  अपेक्षा उन्होंने राखी ।  कार्यक्रम में जनपद कार्यालय क्षेत्र में स्वच्छता कार्य किया गया ।  सेक्टर व ग्राम स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने के विषय में सभी को जानकारियां देते हुए कार्यक्रम के अंत में विकासखंड समन्वयक द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया । कार्यक्रम में  विभागों के विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ ही ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी , मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं,  परामर्शदाताओं , नावांकुर  संस्थाओं के प्रतिनिधियों,  पेसा मोबिलाइजर, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समूह सदस्य , ग्राम रोजगार सहायकों ,  व ग्रामीणों ने सहभागिता की ।

अन्य ख़बरें

खेतों में लगी भीषण आग, 20 एकड़ फसल जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान

Newsdesk

पाटन चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बाइक सवार गंभीर घायल

Newsdesk

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading