April 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

क्रिकेट विवाद में प्राणघातक हमला: कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीनों आरोपी गिरफ्तार—जेल भेजे गए


सिवनी – क्रिकेट खेल के दौरान हुए विवाद ने जब हिंसक रूप ले लिया, तब कोतवाली पुलिस ने तत्परता और सख्ती का परिचय देते हुए प्राणघातक हमले के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जिला जेल सिवनी भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता के अपराध-निरोधक दृष्टिकोण और प्रभावी निर्देशों के अनुरूप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती श्रद्धा सोनकर के मार्गदर्शन में की गई।
घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01/01/2026 की रात्रि लगभग 10 बजे क्रिकेट को लेकर हुए विवाद में सैजान उर्फ सैजू खान, सैफ अली खान एवं नवीस खान ने मिलकर समीर खान और उसके छोटे भाई उवैस खान पर चाकू, बैट एवं हाथ-मुक्कों से प्राणघातक हमला किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में प्रार्थी समीर खान निवासी गांधी वार्ड, नया मोहल्ला, सिवनी द्वारा 02/01/2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पुलिस ने तत्क्षण धारा 296(बी), 109(1), 115(2), 118(1), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की और फरार आरोपियों की तलाश हेतु विशेष टीम गठित की।
गिरफ्तारी की कार्रवाई
लगातार पतासाजी के दौरान 18/01/2026 को सूचना मिली कि तीनों आरोपी घसियारी मोहल्ला में इमरान अली के मकान में छिपे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जिला जेल सिवनी भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
सैजान उर्फ सैजू खान पिता बबलू खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी घसियारी मोहल्ला, शहीद वार्ड, सिवनी।
सैफ अली खान पिता सौकत अली खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी

अन्य ख़बरें

गेंहू खरीदी सहित किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सौंपा मांग पत्र

Newsdesk

अनूपपुर लॉज हादसा: उपयंत्री वंदना अवस्थी, सहायक राजस्व निरीक्षक निलंबित

Newsdesk

मानवता की सर्वोच्च सेवा: संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से देहदान, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading