सिवनी – जिले में बढ़ रही वाहन चोरी एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता के सख्त निर्देशों के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा के निर्देशन एवं सी.एस.पी. सिवनी श्रीमती श्रृध्दा सोनकर के मार्गदर्शन में डूण्डासिवनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 19 जनवरी 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल चलाते हुए रोका। पूछताछ में वाहन के कागजात प्रस्तुत न कर पाने पर युवक से सख्ती से पूछताछ की गई। उसने अपना नाम वंशज पिता अनिल कुमार ठाकुर (उम्र 23 वर्ष), निवासी कटंगी नाका, थाना कोतवाली बताया तथा मोटरसाइकिल चोरी की होना स्वीकार किया।
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिलें विधिवत जप्त की गईं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
जप्त मशरूका:
हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस
क्रमांक MP-22-MA-5127
क्रमांक MP-51-MV-1346
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में निरीक्षक चैनसिंह उइके, उप निरीक्षक निसार खान, प्रधान आरक्षक रणजीत पटले, आरक्षक संजय यादव, नितेश राजपूत, कृष्णकुमार भालेकर, अनुराग दुबे, केसरीनंदन ऐडे, रवि धुर्वे एवं अखिलेश माहोरे की उल्लेखनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सिवनी पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है, जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है।


