April 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बच्चों को उपहार वितरण, महिलाओं को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए


इरा नंदनी कायस्थ वुमन क्लब ने किया वनभोज का आयोजन
जबलपुर। सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय नवगठित इरा नंदनी कायस्थ वुमन क्लब द्वारा 18 जनवरी को सदस्यों के साथ एक भव्य वनभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं, युवतियों एवं बच्चों के बीच उपहार वितरित किए गए तथा महिलाओं को माहवारी से संबंधित आवश्यक जानकारी देकर संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं एवं युवतियों को निशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए। क्लब सदस्यों ने महिलाओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य और महिलाओं से जुड़ी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी।
वनभोज के दौरान क्लब सदस्यों ने पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ मनोरंजक गतिविधियों जैसे गेम्स, हाउजी, नृत्य एवं गायन का भरपूर आनंद लिया। साथ ही ग्रामीण महिलाओं, युवतियों और बच्चों को भी मनोरंजन एवं खुशियों में सहभागी बनाया गया, जिसका उन्होंने उत्साहपूर्वक आनंद उठाया।
क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक सेवा और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

अन्य ख़बरें

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, धूमा के तीन युवकों की मौत

Newsdesk

शहर कांग्रेस के पदाधिकारी घोषित, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

Newsdesk

निगमायुक्त ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading