April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों, सम्मान एवं संवेदनशील पुलिसिंग पर कार्यशाला आयोजित



जबलपुर। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में आज 19 जनवरी 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम में ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों, सम्मान एवं संवेदनशील पुलिसिंग के संबंध में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ समानता, गरिमा और संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करना पुलिस का कर्तव्य है।
कार्यशाला के दौरान ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़े व्यक्तियों के कानूनी अधिकारों, सामाजिक चुनौतियों तथा उनकी समस्याओं के समाधान पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस अधिकारियों को यह भी बताया गया कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार करते हुए समुदाय के साथ बेहतर समन्वय कैसे स्थापित किया जा सकता है।
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी सहित शहर एवं देहात थानों के पुलिस अधिकारी तथा अरमान फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस बल में संवेदनशीलता बढ़ाकर ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ सकारात्मक और भरोसेमंद संबंध स्थापित करना रहा।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading