नगर निगम मुख्यालय की जनसुनवाई में 27 और संभागों में प्राप्त 25 आवेदनों पर भी की गई त्वरित कार्यवाही*
जबलपुर। नगर निगम मुख्यालय में आज दिनांक 20 जनवरी 2026 मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए वहीं 16 संभागों में 25 पत्र प्राप्त हुए, जिनका त्वरित निराकरण कराया गया और नागरिकों को राहत प्रदान की गयी। जनसुनवाई में अतिक्रमण, भवन और मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं। जनसुनवाई में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चौहान एवं जनसुनवाई प्रभारी सहायक आयुक्त वेद प्रकाश ने प्रातः 11ः00 बजे से 01ः00 बजे तक नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई की गयी और मौके पर ही सबका निराकरण कराया गया। इसी प्रकार संभागीय कार्यालय से भी प्राप्त जानकारी के आधार पर संभाग क्रमांक 1 से 16 तक की जनसुनवाई में 25 प्रकरण प्राप्त हुए। सभी प्रपत्रों पर तत्काल कार्यवाही की जाकर नागरिकों को राहत प्रदान की गयी।
उन्होंने बताया कि मुख्यालय में प्राप्त कुल 27 शिकायतों में सर्वाधिक 10 शिकायतें भवन से संबंधित थीं। इसके अलावा, नागरिकों ने 4 अतिक्रमण की, 2 पेंशन की, 2 स्वास्थ्य की, 2 राजस्व की, 1 सीवर की, 1 एन.यू.एल.एम. की एवं संभाग क्रमांक 1 की 1, संभाग क्रमांक 3 की 1 तथा संभाग क्रमांक 15 की 3 से संबंधित थीं। इसी प्रकार संभागों में भी प्राप्त आवेदनों में से अधिक्तर आवेदन साफ-सफाई, अतिक्रमण, आदि संबंधी प्राप्त हुई जिसका मौके पर ही निराकरण कर नागरिकों को राहत प्रदान करने का कार्य किया गया।
निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने समस्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय प्रमुखों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान उपायुक्त मनोज श्रीवास्तव, सुनील दुबे, इंद्रकुमार वर्मा, महेश शर्मा, सतीश मिश्रा, रंजू, प्रदीप व समस्त विभागीय प्रमुख व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


