April 3, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

‘बॉर्डर-2’ की सफलता और बेटे अहान के करियर के लिए बाबा महाकाल के दर पर पहुंचे सुनील शेट्टी

उज्जैन, 21 जनवरी । भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के रिलीज में 2 ही दिन का समय बचा है और पूरी कास्ट फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही है। ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और फिल्म ने रिलीज से पहले डेढ़ करोड़ रुपए का कलेक्शन भी कर लिया है। इसी बीच, फिल्म को हिट कराने के लिए सुनील शेट्टी उज्जैन के बाबा महाकाल के दर पर पहुंच चुके हैं। अभिनेता खास तौर पर अपने बेटे अहान शेट्टी के लिए मंदिर पहुंचे हैं। ‘बॉर्डर’ में काम कर चुके अभिनेता सुनील शेट्टी बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन पहुंचे, जहां वे काफी देर तक बाबा के सामने हाथ जोड़े बैठे दिखे।

माथे पर लाल चंदन लगाए अभिनेता नंदी महाराज के पास बैठे बाबा महाकाल को निहारते रहे। अभिनेता ने बताया कि वे फिल्म ‘बॉर्डर-2’ की सफलता के लिए बाबा के पास प्रार्थना करने के लिए आए हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “मैं हमेशा अपने परिवार के स्वास्थ्य के लिए भगवान से मांगता हूं क्योंकि सेहत से बढ़कर कुछ नहीं है, लेकिन इस बार अहान की फिल्म बॉर्डर-2 आ रही है। फिल्म को निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है, जो मेरी बेटी के जैसी है। बस उन्हीं के लिए बाबा के दर पर आई हूं कि फिल्म अच्छी जाए और दर्शकों का भरपूर प्यार मिले, क्योंकि एक फिल्म के चलने से बहुत सारे लोगों के घर चलते हैं।” बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और फिल्म के 5 गाने भी रिलीज हो चुके हैं।

हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘मिट्टी के बेटे’ सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है, जिसमें सीमा की रक्षा में तैनात सैनिकों के बलिदान और उनके परिवार के दुख को हर शब्द में पिरोकर गाया गया है। गाने को सोनू निगम ने गाया है। फिल्म का आइकॉनिक गाना ‘संदेश आते हैं’ को भी फिल्म में शामिल किया गया है। इस बार गाने को चार सिंगर्स ने मिलकर गाया है। लगभग 150-200 करोड़ के बजट में बनी फिल्म दो दिन बाद रिलीज होने वाली है, और मेकर्स से लेकर स्टार्स तक को फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं। दर्शकों के मन में भी ‘बॉर्डर-2’ के लिए खास इमोशन हैं, क्योंकि ‘बॉर्डर’ ने न सिर्फ 1997 में सिनेमाघरों के सारे रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि उसी के साथ हर भारतीय के मन में देशभक्ति जगाने से लेकर आंखों में आंसू भी दिए थे। अब देखना होगा कि फिल्म को दर्शक ‘बॉर्डर’ की तरह कितना प्यार देते हैं।

अन्य ख़बरें

खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप

Newsdesk

रणदीप हुड्डा की मां का सिनेमा में डेब्यू, हरियाणवी फिल्म से रखा पहला कदम

Newsdesk

जेवर के विकास को नई रफ्तार: चोला रेलवे स्टेशन बनेगा आधुनिक ट्रांसपोर्ट हब, एयरपोर्ट से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading