April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत डिंडौरी जिले के 200 तीर्थयात्रियों का चयन, 21 जनवरी को सोमनाथ यात्रा हेतु प्रस्थान


         मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार डिंडौरी जिले में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिले के 200 तीर्थयात्रियों को तीर्थ भ्रमण का अवसर प्राप्त होगा, जो जिले के लिए एक सौभाग्यशाली उपलब्धि है। शासन द्वारा इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन 16 जनवरी 2026 तक आमंत्रित किए गए थे।
योजना के परिपालन में डिंडौरी जिले के सात विकासखंडों एवं दो नगरीय निकाय क्षेत्रों से कुल 250 तीर्थयात्रियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए गए। प्राप्त आवेदनों में से शासन द्वारा निर्धारित रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के अनुसार पात्र तीर्थयात्रियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में 132 पुरुष एवं 68 महिला तीर्थयात्री, कुल 200 यात्रियों का चयन किया गया।
       योजना के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री वैद्यनाथ वासनिक ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत 21 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक सोमनाथ तीर्थ यात्रा शहडोल से रेल मार्ग द्वारा संपन्न कराई जाएगी।
    नोडल अधिकारी ने यह भी बताया कि सभी चयनित तीर्थयात्री अपने साथ आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लेकर आएं। चयनित तीर्थयात्रियों की सूची का अवलोकन संबंधित विकासखंडवार जनपद पंचायत सीईओ कार्यालय तथा नगरपालिका डिंडौरी एवं शहपुरा से किया जा सकता है।
    नोडल अधिकारी ने सभी चयनित तीर्थयात्रियों से अनुरोध किया है कि वे 21 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय डिंडौरी में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। यहां से सभी यात्रियों को बस के माध्यम से शहडोल रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

खेतों में लगी भीषण आग, 20 एकड़ फसल जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान

Newsdesk

पाटन चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बाइक सवार गंभीर घायल

Newsdesk

कटंगा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading