April 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सेक्टर स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय”ग्रामोत्सव”कार्यक्रम सम्पन्न।


डिंडौरी : 21 जनवरी, 2026
              सेक्टर स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय”ग्रामोत्सव”कार्यक्रम ग्राम पंचायत बिलासर विकासखंड अमरपुर में सम्पन्न।
        मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद जिला डिंडोरी के तत्वाधान में 12 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक ग्राम विकास पखवाड़ा’ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान’ के अंतर्गत विकासखण्ड अमरपुर का ग्रामोत्सव कार्यक्रम कार्यक्रम क्षेत्र के जनपद सदस्य श्री राजपूत जी, सरपंच महोदय, प्रबुद्ध जनों सहित जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक  धर्मेंद्र चौहान  व विकासखंड समन्वयक अमरलाल धुर्वे जी कार्यक्रम में मंचासीन रहे।
          कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती जी,भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन तथा प्रेरणा गीत व संगठन मंत्र से किया गया।
           कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए जिला समन्वयक श्री धर्मेंद्र चौहान जी ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी व जनहितैसी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को समय पर मिले तथा ग्राम विकास या ग्रामोत्थान के कार्यों में स्थानीय लोगों की सहभागिता हो इस उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद जिला,विकासखण्ड, सेक्टर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर अपने मैदानी अमले की सहयोग व समन्वय से माननीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्यजनों,सामाजिक,धार्मिक एवं स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों,विद्यर्थियों,मातृशक्ति सहित आम जनों की सहभागिता से ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान”ग्रामोत्सव” के कार्यक्रम  आयोजित किये जा रहे हैं जिसमे जल के संचय,स्वच्छता,शिक्षा,संस्कार,पर्यावण,गौ-संरक्षण एवं स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने जैसे कार्यों में उत्कृष्ट भूमिका वाले लोगों को तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों जिन्होंने सामाजिक सरोकार के कार्यों तथा अपनी कक्षा में उत्कृष्ट भूमिका का निर्वहन करने वालों को भी मंच से सम्मानित किया जा रहा है।
             माँ नर्मदा जी के पौराणिक, आध्यात्मिक,संस्कृतिन,सामाजिक,भौगोलिक,ऐतिहासिक,आर्थिक एवं वैज्ञानिक महत्व तथा नर्मदा कार्य जैसे सदानीरा नर्मदा(सजल नर्मदा),सुपोषित नर्मदा,श्रद्धा-भक्ति,स्वच्छ नर्मदा एवम सहायक नदियों के पुनर्जीवन जैसे कार्यों के क्रियान्वयन पर आलेख लिखने वाले विद्यार्थियों को भी”प्रशस्ति-पत्र” प्रदान किये गए।
       ग्राम विकास में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता व उनके विचारों को समाहित करते हुए सभी समाज व वर्ग के लोगों के हित को ध्यान में रखकर विकास का मॉडल तैयार किया जाना चाहिए राष्ट्र व समाज हित को ध्यान में रखकर सभी को अपने -अपने क्षेत्र में प्रमाणिकता व पारदर्शिता से कार्य करना होगा तभी हम ग्रामोदय से अभ्युदय की संकल्पना को साकार कर सकेंगे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  श्री राजपूत जी जनपद सदस्य जी ने राष्ट्र के विकास व समृद्धि के लिए वर्तमान आवश्यकता को देखते हुए प्रमुख विषयों जैसे सामाजिक समरसता,कुटुम्ब प्रबोधन, स्व-आधारित जीवन शैली,पर्यावरण संरक्षण(प्लास्टिक व सिंगल यूज़ पॉलीथीन मुक्त) एवं नागरिक कर्तव्यों के निर्वाहन में प्रमुख भूमिका तथा सभी वर्ग जाती व आयु वर्ग के लोगों की सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए जन-जागरण का कार्य करना चाहिए।
         श्री अमरलाल धुर्वे जी ने बताया कि विद्यार्थियों को सच्ची लगन व मेहनत से अध्ययन करना और अपनी पढ़ाई व योग्यता का सदुयोग राष्ट्र के वैभव व अभ्युदय के लिए करना होगा तभी शासन द्वारा व जनअभियान परिषद के तत्वाधान में चलाया जा रहा यह “ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान”सार्थक होगा।
        कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार तथा विभीन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को “प्रशस्ति-पत्र”देकर मंच से सम्मानित किया गया। सभी को नशामुक्ति एवं स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान परिसर में वॉलीबॉल ,कबड्डी खो-खो , रस्सा खीच ,कुर्सी दौड़ आदि खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।
कार्यक्रम में प्रस्फुटन,नवांकुर संस्था, CMCLDP  के छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।

अन्य ख़बरें

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, धूमा के तीन युवकों की मौत

Newsdesk

शहर कांग्रेस के पदाधिकारी घोषित, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

Newsdesk

निगमायुक्त ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading