April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2026’, दो दिवसीय का आयोजन 24 एवं 25 जनवरी को


नर्मदा महोत्सव में मशहूर गायक अभिलिप्सा पांडा देंगी भक्ति गीतों की विशेष प्रस्तुति
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की विश्व प्रसिद्ध नर्मदा उद्गम नगरी अमरकंटक में दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव-2026 का आयोजन 24 एवं 25 जनवरी को मां नर्मदा की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में होगा।
मध्यप्रदेश की जीवन रेखा, संस्कृति सलिला मां नर्मदा की जयंती के अवसर पर दो दिवसीय माँ नर्मदा महोत्सव-2026 का आयोजन 24 एवं 25 जनवरी 2026 को मां नर्मदा की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव के प्रथम दिवस प्रातः 11 बजे मां नर्मदा शोभायात्रा, दोपहर 1 बजे अखण्ड कीर्तन, शाम 4 बजे निर्झरणी महोत्सव, शाम 7 बजे महाआरती तथा रात्रि 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
द्वितीय दिवस प्रातः 11 बजे मां नर्मदा जन्मोत्सव पूजन, दोपहर 12 बजे कन्या पूजन एवं भण्डारा, शाम 6.45 बजे मां नर्मदा मंदिर प्रांगण में महाआरती, शाम 7.15 बजे रामघाट अमरकंटक में मां नर्मदा महाआरती का आयोजन होगा तथा रात्रि 8 बजे सांस्कृतिक संध्या अंतर्गत “हर हर शंभू शिव महादेवा” फेम मशहूर गायक अभिलिप्सा पांडा द्वारा भक्ति गीतों की विशेष प्रस्तुति रामघाट के उत्तर तट में दी जाएगी। आयोजन में नागरिकों, श्रृद्धालुओं तथा पर्यटकों से सहभागिता करने की अपील जिला प्रशासन द्वारा की गई है।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading