April 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कैंटोनमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान का आयोजन



जबलपुर। कैंटोनमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल कटंगा, गोरखपुर में “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत लगभग 350 छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को यातायात संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक यातायात गढ़ा बैजनाथ प्रजापति एवं सूबेदार वीरेंद्र आरख द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में आरक्षक नितिन यादव एवं आरक्षक अवध पटेल भी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को नशे का सेवन कर वाहन न चलाने, ओवरलोडिंग न करने, सुरक्षित ओवरटेक करने, मुड़ते समय इंडिकेटर का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहनने जैसे महत्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर शासन की राहवीर योजना एवं कैशलेस मेडिकल योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायलों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं की भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के लिए यातायात जागरूकता से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें सही उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को बैग एवं राइटिंग पैड देकर पुरस्कृत किया गया।

अन्य ख़बरें

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading