April 10, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

कांग्रेस रैली के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, पूर्व विधायक के बेटे ने दी सफाई, खिलौना बंदूक बताई

जबलपुर। पूर्व विधानसभा क्षेत्र में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली जब इसी क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक अंचल सोनकर के घर के सामने से गुजरी, तभी विवाद की स्थिति बन गई। कांग्रेस का आरोप है कि सोनकर के बेटे सुशांत उर्फ राजा सोनकर ने बालकनी से पिस्टल लहराते हुए प्रदर्शनकारियों की ओर मारने का इशारा किया, वहीं एक महिला द्वारा चप्पल दिखाने की भी बात कही गई है।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राजा सोनकर को पिस्टल दिखाते हुए इशारा करते देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया। मामले को लेकर एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विधिवत लिखित शिकायत मांगी गई है। आवेदन प्राप्त होने के बाद उसे संबंधित थाना प्रभारी को भेजा जाएगा और वीडियो की पुष्टि कर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

इधर, मामले के तूल पकड़ते ही पूर्व विधायक के बेटे सुशांत उर्फ राजा सोनकर ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपते हुए कहा कि वह एक राजनीतिक परिवार से हैं, इसी कारण उनकी और उनके परिवार की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। राजा का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता उनके घर के सामने आकर उनके, उनके पिता और भाजपा के खिलाफ अभद्र नारेबाजी और गाली-गलौज कर रहे थे।

राजा सोनकर ने सफाई में कहा कि रैली के दौरान वह अपने बच्चे के साथ खेल रहे थे और बच्चे की खिलौने वाली बंदूक उनके हाथ में थी। भीड़ उनके घर की ओर बढ़ती दिखाई दी, जिस पर उन्होंने उसी खिलौना बंदूक को दिखाकर भीड़ को रोकने का प्रयास किया। उनका कहना है कि खिलौने को असली पिस्टल बताकर अफवाह फैलाई जा रही है और झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। वीडियो फुटेज की सत्यता और घटनाक्रम की पुष्टि के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री श्री मोदी के 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लागू करने के लिए उठाए कदम स्वागत योग्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Newsdesk

शुभ मोटर्स में सेंट्रल जीएसटी का छापा, टैक्स चोरी की आशंका पर दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

Newsdesk

जिला अस्पताल में गेट पास सिस्टम बंद, अवैध वसूली की शिकायतों के बाद प्रशासन की कार्रवाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading