April 12, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जल जीवन मिशन की पाइप लाइन की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने प्लांट से 14 लाख के पाइप उड़ाए

जबलपुर। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बिछाई जा रही पाइप लाइन की बड़ी लूट का मामला सामने आया है। मंगलवार देर रात जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उड़ना में स्थित एफ्फान इंफ्रा लिमिटेड के प्लांट पर 20 से 25 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलते हुए पिस्टल दिखाकर लाखों रुपए कीमत के पाइप लूट लिए। लूटे गए पाइपों की कुल कीमत करीब 14 लाख रुपए बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार जल निगम द्वारा जबलपुर के ग्रामीण अंचलों में हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाने का प्रोजेक्ट चल रहा है। पाटन क्षेत्र के आसपास के गांवों में पाइप सप्लाई के लिए ग्राम उड़ना में प्लांट स्थापित किया गया है, जहां बड़ी मात्रा में पाइप का स्टॉक रखा गया था।

मंगलवार रात चौकीदार कृष्ण कुमार रैकवार प्लांट पर ड्यूटी के दौरान सो रहा था। इसी दौरान दो कार और दो ट्रक प्लांट पहुंचे, जिनमें सवार 20 से 25 लोग उतरकर आए। बदमाशों ने चौकीदार से कहा कि दूसरे स्थान पर काम चल रहा है और वहां पाइप की जरूरत है, इसलिए वे पाइप ले जा रहे हैं। चौकीदार ने सुबह आने की बात कही तो बदमाश भड़क गए और पिस्टल निकालकर धमकाने लगे।

हथियारों की धमकी देकर बदमाशों ने प्लांट में रखे 56 से अधिक पाइप ट्रकों में लोड किए और मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक आकलन में इन पाइपों की कीमत करीब 14 लाख रुपए आंकी गई है। घटना के बाद चौकीदार ने पाटन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि चौकीदार की शिकायत पर पाटन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने पाइप ले जाते समय कुछ अधिकारियों के नाम का भी हवाला दिया था। पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लिया है, जबकि कुछ आरोपियों के भोपाल में होने की जानकारी मिली है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

अन्य ख़बरें

भगवान से जुड़े बिना विद्या नहीं बनती ब्रम्हविद्या

Newsdesk

कलेक्टर ने विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण ,पेयजल, निर्माण कार्य एवं रोजगार गतिविधियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Newsdesk

दशगात्र कार्यक्रम में भोजन करने से लगभग 100 फूड पॉइजनिंग के शिकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading