जबलपुर। शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर निगम प्रशासन अब ’एक्शन मोड’ में नजर आ रहा है। इसी क्रम में, बीती रात निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने रामपुर से गौरीघाट तक चल रहे सड़क रिस्टोरेशन कार्यों का औचक निरीक्षण किया। रात 09ः00 बजे जब शहर की रफ्तार धीमी हो रही थी, तब निगमायुक्त विकास कार्यों की गुणवत्ता और गति परखने के लिए धरातल पर उतरे।
*कार्य में तेजी लाने के ’सख्त निर्देश’*
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने कार्य की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों को दो-टूक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के इन कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयुक्त ने रात भर शिफ्ट में काम चलाकर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रीय नागरिकों और राहगीरों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। टीम के साथ बारीकी से परखा काम निरीक्षण के समय निगमायुक्त के साथ निगम की पूरी तकनीकी टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने प्रोजेक्ट के हर तकनीकी पहलू और उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे ये अधिकारी अपर आयुक्त व्ही.एन. बाजपेई, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, सहायक यंत्री राजेश खंपरिया, अंकुर नाग एवं अन्य विभागीय अधिकारी।
*जनता को मिलेगी राहत*
रामपुर से गौरीघाट मार्ग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। इस मार्ग के रिस्टोरेशन से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में भी चार चांद लगेंगे।


