April 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जनपद शिक्षा केन्द्र समनापुर में वॉश ऑन व्हील सेवा का प्रशिक्षण सम्पन्न


डिंडौरी : 22 जनवरी, 2026

           आज जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत अमरपुर स्थित बीआरसी कार्यालय में वॉश ऑन व्हील सेवा के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में बीआरसी, बीएसी एवं सीएसी को WOW ऐप डाउनलोड कराकर उससे संबंधित डिमांड जनरेट करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
         कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी स्वच्छता साथियों का परिचय कराया गया। साथ ही कार्यालय परिसर स्थित शौचालय की स्वच्छता स्वच्छता साथी के माध्यम से कराई गई, जिससे स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। स्वच्छता कार्य के लिए स्वच्छता साथी को नगद भुगतान भी किया गया।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य वॉश ऑन व्हील सेवा के माध्यम से स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा डिजिटल माध्यम से मांग प्रक्रिया को सरल बनाना रहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

अन्य ख़बरें

कॉमर्स की मनमानी पर लगे-राष्ट्रीय रिटेल विकास परिषद का गठन समय की मांग: खंडेलवाल

Newsdesk

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई

Newsdesk

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading